Mulank 6: अंक ज्योतिष ज्योतिष की एक शाखा है, जिसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इस शास्त्र में 1 से 9 तक के अंकों का वर्णन मिलता है। ये सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Mulank 6: अंक ज्योतिष ज्योतिष की एक शाखा है, जिसमें व्यक्ति की जन्म तिथि के आधार पर उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। इस शास्त्र में 1 से 9 तक के अंकों का वर्णन मिलता है। ये सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो हर अंक किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होता है। आज हम आपको मूलांक 6 के बारे में बताते हैं।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है। ये धन, वैभव और लग्जरी लाइफ देने वाले ग्रह हैं। कहा जाता है कि इस मूलांक वाले लोगों पर शुक्र की कृपा होती है और ये खूब पैसा कमाते हैं। आइए आपको मूलांक 6 के बारे में विस्तार से बताते हैं।
इस क्षेत्र में काम करके पाएं सफलता
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 6 होता है, वे रचनात्मक विचार वाले होते हैं। अगर ऐसे लोग फैशन डिजाइनिंग, मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री, ड्रामा या मॉडलिंग में करियर बनाते हैं, तो उनके सफल होने की संभावना प्रबल होती है। अगर वे व्यापार करना चाहते हैं तो फैशन बुटीक, ज्वेलरी शॉप, कपड़ों की दुकान या लग्जरी आइटम का शोरूम खोलना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक बनें
शुक्र के प्रभाव के कारण इस राशि के जातक आलीशान जीवन जीते हैं। इन पर हर तरफ से धन की वर्षा होती है। ये कंजूसी करना पसंद नहीं करते और खुद को फिट रखने पर पूरा ध्यान देते हैं। ऐसे लोग विनोदी स्वभाव के होते हैं और जहां भी जाते हैं, महफिल को गुलजार कर देते हैं। समाज में इन्हें काफी सम्मान मिलता है। ये घूमने-फिरने में भी आगे रहते हैं।