।। शिवजी का भजन - Lord Shiva Bhajan ।।
शंभू नाथ मेरे दीनानाथ
(Shambhu Nath Mere Deenanath)
शंभू नाथ मेरे दीनानाथ मेरे भोले नाथ मेरे आ जाओ,
भक्त तेरे पर विपदा भारी आके कष्ट मिटा जाओ,
ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय ॥
डम डम तेरा डमरू बाजे,
जिसपे सारी सृष्टि नाचे,
मनका पड़े जब जब डमरू पे ऐसी तान सुना जाओ,
ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय ॥
एक हाथ त्रिशूल विराजे,
गल सर्पों की माला साजे,
जटा में तेरी मां गंग विराजे अमृत पान करा जाओ,
ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय ॥
तेरे अघोरी तुझको पूजे,
संग तेरे शमशानों में झूमे
पूरे तन पर भस्म रमा के,
मस्तक पर त्रिकुंड सजा के,
सुंदर रूप दिखा जाओ,
ओम नमः शिवाय हरी ओम नमः शिवाय ॥