Mandir Dhwaja: क्या आपने कभी सोचा है कि मंदिर के सबसे ऊँचे शिखर पर हमेशा एक ध्वज क्यों लगाया जाता है? आखिर इसका रहस्य क्या है? क्या यह सिर्फ एक परंपरा है, या इसके पीछे कोई गहरा आध्यात्मिक संदेश छिपा है? अगर आपको लगता है कि मंदिर का ध्वज केवल सजावट के लिए होता है, तो यह बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे। चलिए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि मंदिर में ध्वज क्यों लगाया जाता है और इसका धार्मिक महत्व क्या है ।
मंदिर में ध्वज क्यों लगाया जाता है?
आपको बता दें कि मंदिर का ध्वज सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं होता बल्कि यह आस्था, विश्वास और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जिस मंदिर के शिखर पर ध्वज लहराता है, वह ये संकेत देता है कि वहां भगवान का निवास है और भक्तों पर उनकी कृपा है इसके साथ ही ऐसी मान्यती भी है कि दूर से ध्वज के दर्शन करने से मन में श्रद्धा जगती है वहीं लोगों का भी ये मानना है कि अगर आप किसी भी कारण से मंदिर नही जा सकते तो केवल मंदिर के ध्वज को प्रणाम करने से भी भगवान तक आपकी भावनाएं पहुंच जाती हैं। यही कारण है कि श्रद्धालु सबसे पहले मंदिर के ध्वज की ओर देखते हैं और फिर भगवान के दर्शन करते हैं।
ऊँचाई पर ही क्यों लगाया जाता है ध्वज ?
आपको बता दें कि ऊँचाई पर ध्वज लगाने का सीधा अर्थ है ईश्वर सबसे श्रेष्ठ हैं और उनका संरक्षण पूरे क्षेत्र पर बना हुआ है। जिस प्रकार किसी राज्य का झंडा उसकी पहचान होता है, उसी तरह मंदिर का ध्वज भगवान के दिव्य राज्य का प्रतीक माना जाता है।एक और मान्यता के अनुसार, हवा में लगातार लहराता ध्वज आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। जब तेज हवा ध्वज को स्पर्श करती है, तो लोगों के मन में भी एक अलग प्रकार की शांति और विश्वास का भाव उत्पन्न होता है। यही कारण है कि मंदिर के ध्वज को समय-समय पर बदला भी जाता है, क्योंकि इसे हमेशा स्वच्छ और सम्मानजनक रखना आवश्यक माना गया है।
प्रसिद्ध मंदिरों में हर दिन ध्वज क्यों बदला जाता है ?
आपको बता दें कि कई प्रसिद्ध मंदिरों में ध्वज हर दिन बदला जाता है? इसके पीछे केवल धार्मिक नियम ही नहीं, बल्कि एक गहरी भावना भी जुड़ी है। ध्वज चढ़ाना भगवान के प्रति समर्पण, सेवा और कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। अनेक भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर मंदिर में नया ध्वज अर्पित करते हैं। उनका विश्वास होता है कि यह सेवा उन्हें भगवान के और करीब ले जाती है।
अलग- अलग रंग के ध्वज चढ़ाने का महत्व
जैसा कि आप जानते हैं अलग-अलग देवी-देवताओं के मंदिरों में ध्वज का रंग भी अलग हो सकता है। जैसे कहीं लाल ध्वज शक्ति का प्रतीक होता है, तो कहीं पीला या भगवा ध्वज ज्ञान, त्याग और धर्म का संदेश देता है। यानी ध्वज का रंग भी अपने आप में एक विशेष अर्थ रखता है। धार्मिक दृष्टि से मंदिर का ध्वज यह भी बताता है कि जहां धर्म का ध्वज लहरा रहा है, वहां अधर्म और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है। इसलिए मंदिर का ध्वज केवल आस्था नहीं, बल्कि धर्म की विजय का भी प्रतीक माना जाता है। तो अगली बार जब भी आप किसी मंदिर जाएं केवल भगवान के दर्शन ही न करें। एक पल रुककर मंदिर के शिखर पर लहराते ध्वज को भी जरूर देखें और हाथ जोड़कर कामना करें
यह भी पढ़ें
(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिषीय, पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित विषय के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।)