Dev Deepawali 2023 Upay: देवताओं की दीपावली को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की भी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।
Dev Deepawali 2023 Upay: देवताओं की दीपावली को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की भी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। देव दिवाली को लेकर एक पौराणिक कथा भी प्रचलित है। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। तभी से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने की परंपरा चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली की रात भगवान शिव के साथ सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और दीपक जलाकर जश्न मनाते हैं। ऐसे में अगर पूजा-पाठ के साथ कुछ उपाय किए जाएं तो देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और सभी तरह के दुख दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में... देव दीपावली के दिन जरूर करें ये उपाय मिट्टी या आटे का दीया जलाएं
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली के दिन एक आटे या मिट्टी का दीपक लें और उसमें तेल या घी डालकर जलाएं। इसके बाद इस दीए में 7 लौंग डाल दें। ऐसा करने से घर में समृद्धि आएगी और दरिद्रता भी दूर हो जाएगी। इस दिन जरूर करें दीप दान
देव दिवाली के दिन किसी तालाब या पूजा स्थल पर जाकर दीपदान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की समस्याओं का अंत हो जाता है।
Trending Video
घर में जलाएं दीपक
देव दिवाली के दिन आपको रात के समय अपने घर में दिवाली की तरह दीपक जलाना चाहिए। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों की तोरण लगानी चाहिए। माना जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में वास करती हैं। धन-संपत्ति से जुड़ी समस्याओं के लिए करें ये उपाय
देव दिवाली के दिन तुलसी के 11 पत्ते भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति पर धागे की सहायता से बांधें। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी और घर में धन का आगमन होगा।