Jeevanjali Event Meerut: देवी चित्रलेखा जी का आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र 30 अक्टूबर 2026 को मेरठ में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोगों को आत्मविश्वास, संयम और आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
Devi Chitralekha Ji Meerut Event: अमर उजाला और नीरज मित्तल पायल फर्नीचर के तत्वाधान में जीवांजलि ‘विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को मेरठ में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक कथावाचक देवी चित्रलेखा जी अपने प्रेरणादायी सत्र के माध्यम से लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव, आध्यात्मिकता और अच्छे जीवन मूल्यों का संदेश देंगी। कार्यक्रम को नीरज मित्तल पायल फर्नीचर प्रस्तुत कर रहा है।
जीवांजलि ‘विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को शाम 5 बजे से किया जाएगा। इसका आयोजन मेरठ स्थित सीसीएस यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ना और जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित करना है।
देवी चित्रलेखा जी का होगा प्रेरणादायी सत्र
देवी चित्रलेखा जी आध्यात्मिक कथाओं और प्रवचनों के माध्यम से लोगों को भक्ति, सदाचार और जीवन के मूल्यों का संदेश देती हैं। जीवांजलि के इस कार्यक्रम में उनके विचारों के जरिए लोगों को आत्मचिंतन करने और अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा मिलेगी। जीवांजलि ‘विचारों से बदलाव तक’ की थीम पर आधारित यह आयोजन विचारों की शक्ति और जीवन में उनके प्रभाव को समझने का अवसर प्रदान करेगा। आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से लोगों को अपने व्यवहार, सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
प्रत्येक ई-पास केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय मोबाइल में ई-पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाना अनिवार्य होगा।
बिना वैध ई-पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीमित सीटों के कारण प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा। इसलिए प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
जीवांजलि कार्यक्रम का उद्देश्य
अमर उजाला का जीवांजलि "विचारों से बदलाव तक" कार्यक्रम चंडीगढ़ के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का सुंदर अवसर है। 30 अक्टूबर को मेरठ स्थित सीसीएस यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में देवी चित्रलेखा जी की उपस्थिति लोगों को भक्ति, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रेरित करेगी। ऐसे आयोजन मन को शांति देने के साथ समाज में सद्भाव और लोगों के मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम का विवरण
कार्यक्रम: जीवांजलि - देवी चित्रलेखा जी का विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र प्रस्तुतकर्ता: नीरज मित्तल पायल फर्नीचर तिथि: 30 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) समय: शाम 5:00 बजे स्थान: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम, सीसीएस यूनिवर्सिटी, मेरठ प्रवेश: केवल ई-पास द्वारा पंजीकरण: रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें: 8938805525 Registration Process - Amar Ujala App - Event Section - Jeevanjali Chandigarh Registration Form
Note- अमर उजाला की ऐप पर इवेंट सेक्शन पर जाकर अभी रजिस्टर करें, क्योंकि सीटें सीमित हैं!