facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  devi chitralekha ji spiritual event in law department auditorium panjab university chandigarh

Devi Chitralekha Event: चंडीगढ़ में 27 अक्टूबर को होगा देवी चित्रलेखा का प्रेरणादायी सत्र, जल्द करें पंजीकरण

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
नीरज के. पटेल
सार

Event In Chandigarh: देवी चित्रलेखा जी का आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र 27 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोगों को आत्मविश्वास, संयम और आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
 

Event In Chandigarh
Devi Chitralekha Event in Chandigarh: अमर उजाला और जीना सीखो HIIMs आपके लिए फिर लेकर आ रहे हैं विशेष आयोजन ‘जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक’। यह एक ऐसा प्रेरणादायी आयोजन है, जहां विचारों की गहराई और जीवन के अनुभव आपको नई सोच और सकारात्मक बदलाव की राह दिखाएंगे। आधुनिक जीवन की चुनौतियों के बीच आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने का अवसर लेकर आ रहा है यह कार्यक्रम जीवांजलि। आज युवाओं को ऐसी प्रेरणा की आवश्यकता है, जो उन्हें आत्मविश्वास, संयम और अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ना सिखाए। अमर उजाला का जीवांजलि इसी दिशा में सराहनीय पहल है।

यह आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक वक्ता एवं कथावाचक देवी चित्रलेखा जी अपने प्रेरणादायी सत्र के माध्यम से लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव, आध्यात्मिक चिंतन और बेहतर जीवन मूल्यों का संदेश देंगी। कार्यक्रम का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को शाम 5 बजे से, चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक विचारों से जोड़ना और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करना है।

देवी चित्रलेखा जी देंगी प्रेरणादायी संदेश

देवी चित्रलेखा जी आध्यात्मिक कथा और प्रवचनों के माध्यम से लोगों को जीवन के मूल्यों, भक्ति, सकारात्मक सोच और आत्मचिंतन का संदेश देती हैं। जीवांजलि के इस विशेष आयोजन में उनके विचारों के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवन की चुनौतियों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने और अपने भीतर बेहतर बदलाव लाने की प्रेरणा मिलेगी। जीवांजलि ‘विचारों से बदलाव तक’ की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता और जीवन के व्यावहारिक पहलुओं को जोड़ने का प्रयास है। इसका उद्देश्य लोगों को अपने विचारों, व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।
 
Event In Chandigarh

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • प्रत्येक ई-पास केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।
  • कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय मोबाइल में ई-पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाना अनिवार्य होगा।
  • बिना वैध ई-पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • सीमित सीटों के कारण प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा। इसलिए प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

जीवांजलि कार्यक्रम का उद्देश्य

अमर उजाला का जीवांजलि "विचारों से बदलाव तक" कार्यक्रम चंडीगढ़ के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का सुंदर अवसर है। 27 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट ऑडिटोरियम में देवी चित्रलेखा जी की उपस्थिति लोगों को भक्ति, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रेरित करेगी। ऐसे आयोजन मन को शांति देने के साथ समाज में सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का विवरण

कार्यक्रम: जीवांजलि - देवी चित्रलेखा जी का विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र
प्रस्तुतकर्ता: जीना सीखो HIIMs
तिथि: 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)
समय: शाम 5:00 बजे
स्थान: लॉ डिपार्टमेंट ऑडिटोरियम, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर-14 चंडीगढ़
प्रवेश: केवल ई-पास द्वारा
पंजीकरण: रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें: 8938805525
Registration Process - Amar Ujala App - Event Section - Jeevanjali Chandigarh Registration Form

Note- अमर उजाला की ऐप पर इवेंट सेक्शन पर जाकर अभी रजिस्टर करें, क्योंकि सीटें सीमित हैं!

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel