Agni Dev Katha: वेदों और पुराणों में अग्निदेव को देवताओं का मुख कहा गया है। ऋग्वेद में उनके लिए 200 से अधिक सूक्त हैं, जो उनकी महिमा का बखान करते हैं। वे यज्ञों के पुरोहित हैं, जो यजमान की हर मनोकामना को देवताओं तक पहुंचाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, उनकी पत्नी का नाम स्वाहा है और उनके तीन पुत्र- पावक, पवमान और शुचि हैं। कार्तिकेय को भी अग्निदेव का पुत्र माना जाता है। अग्निदेव न केवल शुद्धता और समृद्धि के प्रतीक हैं, बल्कि सृष्टि का जब सृजन हुआ, तब से ही वह देव-दानव युद्धों में देवताओं के सहायक रहे हैं, लेकिन उनकी उनकी सबकुछ भस्म कर देने वाली यह शक्ति एक वरदान नहीं, बल्कि एक श्राप का फल है।
कैसे मिला अग्निदेव को श्राप?
पौराणिक कथाओं के अनुसार, अग्निदेव को यह श्राप महर्षि भृगु से मिला। यह बात उस समय की है, जब भृगु की पत्नी पुलोमा गर्भवती थीं। उनके विवाह का इतिहास कुछ मुश्किल था। बचपन में पुलोमा का विवाह राक्षस पुलोमन से वाणी के आधार पर तय हुआ था, लेकिन युवावस्था में पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनका विवाह भृगु से हुआ। एक दिन, जब भृगु संध्या पूजा के लिए गए थे, राक्षस पुलोमन उनके आश्रम में पहुंचा और पुलोमा को देखकर उसने दावा किया कि वह उसकी पत्नी है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, पुलोमन ने अग्निदेव से पूछा कि क्या यह सच है कि पुलोमा मेरी पत्नी है? जो अग्निदेव सदा सत्य बोलते हैं, वह असमंजस में पड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलोमा का विवाह तुमसे बचपन में वाणी के आधार पर तय हुआ था, लेकिन पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनका विवाह भृगु से हुआ है। यह सुनकर पुलोमन क्रोधित हो गया और गर्भवती पुलोमा को उठाकर ले जाने लगा, तभी पुलोमा ने अपने पुत्र को जन्म दिया, जिसके तेज से पुलोमन जलकर राख हो गया। इस पुत्र का नाम च्यवन रखा गया।
जब भृगु लौटे और पुलोमा ने सारी घटना बताई तो वे अग्निदेव पर भड़क उठे। उन्होंने क्रोध में कहा कि तुमने निष्पक्षता दिखाकर मेरी पत्नी को खतरे में डाला। यदि निष्पक्षता ही तुम्हारा स्वभाव है तो अब तुम बिना सही-गलत देखे हर चीज को भस्म करोगे। इस श्राप के कारण अग्निदेव को वह शक्ति मिली, जिसके चलते वे निष्पक्ष रूप से सब कुछ जलाने लगे, चाहे वह किसी की झोपड़ी हो या महल।
यह भी पढ़ें: Bhadrakali Jayanti 2025: आखिर क्यों मनाई जाती है भद्रकाली जयंती, जानें शुभ तिथि और मुहूर्त
श्राप के बाद मिला ब्रह्मा का वरदान
भृगु द्वारा दिए गए श्राप से विचलित होकर अग्निदेव एक गुफा में छिप गए। उनके छिप जाने से सृष्टि में हाहाकार मच गया, क्योंकि यज्ञ और ऊर्जा का प्रवाह रुक गया था। देवताओं ने ब्रह्मा के पुत्र ऋषि अंगिरा को अग्निदेव को खोजने के लिए कहा। अंगिरा ने गुफा में ऊष्मा का अनुभव कर अग्निदेव को बाहर आने की प्रार्थना की, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार देवताओं ने ब्रह्मा से गुहार लगाई। ब्रह्मा ने अग्निदेव को बुलाकर वरदान दिया कि तुम्हारा यह गुण अब पवित्रता का प्रतीक होगा। तुम्हारे स्पर्श से हर चीज शुद्ध हो जाएगी और यज्ञ में दी गई आहुति का एक हिस्सा तुम्हारा होगा। इस वरदान ने अग्निदेव की शक्ति को पवित्रता और समृद्धि का स्रोत बना दिया।
अग्निदेव की पूजा और महत्व