विज्ञापन
Home  dharm  guru gochar 2025 luck of these zodiac signs is going to shine now guru is entering gemini after 12 years

Guru Gochar 2025: इन राशियों की अब चमकने वाली है किस्मत, 12 साल बाद गुरु कर रहे हैं मिथुन राशि में प्रवेश

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Guru Gochar 2025: बुधवार, 14 मई को बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बृहस्पति 12 साल बाद रात 10:33 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

Guru Gochar 2025
Guru Gochar 2025: बुधवार, 14 मई को बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बृहस्पति 12 साल बाद रात 10:33 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति का मिथुन राशि में प्रवेश काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है क्योंकि बृहस्पति के इस राशि में प्रवेश करते ही वह अतिचार अवस्था में आ जाएंगे यानी बृहस्पति की गति बढ़ जाएगी जिसके कारण 9 जून को वह इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे। बृहस्पति की अतिचार चाल साल 2032 तक रहेगी। बृहस्पति जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उन्हें 12 महीने का समय लगता है इस तरह बृहस्पति 12 साल बाद मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 

जब बृहस्पति की चाल बदलती है तो इसका असर देश, दुनिया, करियर, बिजनेस, शेयर बाजार समेत मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बृहस्पति का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मिथुन राशि में बृहस्पति के गोचर का प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ेगा आइए जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि पर बृहस्पति का प्रभाव बृहस्पति आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान मेष राशि वालों को अच्छे लाभ मिलेंगे और किस्मत भी उनका साथ देगी। अगर आपको पैसे बचाने में कोई परेशानी आ रही है तो वह दूर हो जाएगी और आप दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। 

अगर आप अपना खुद का घर या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस दौरान आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और घर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम भी हो सकता है। शादीशुदा जोड़ों के बीच वैवाहिक समस्याएं कम होंगी और दोनों के बीच सामंजस्य भी बढ़ेगा। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि पर बृहस्पति का प्रभाव वृषभ राशि में बृहस्पति को आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी माना जाता है और मिथुन राशि में गोचर करते हुए यह आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। बृहस्पति के गोचर के प्रभाव से आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। 

लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और आपसे सलाह भी मांगेंगे। हालाँकि धन की बचत करने में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखमय और आरामदायक रहेगा। आप अपनी आय का कुछ हिस्सा बचा सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर व्यापार करने से आपको महत्वपूर्ण विस्तार का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि

बृहस्पति मिथुन राशि के सप्तम और दशम भाव का स्वामी है और आपकी राशि के प्रथम भाव यानि लग्न में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं और भाग्य के सहयोग से आपको धन कमाने के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। 

नवविवाहित जातक इस अवधि में माता-पिता बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी प्रयासों में सफलता मिलेगी और एकाग्रता भी बढ़ेगी। साथ ही, आपमें सीखने के प्रति और अधिक लगन पैदा होगी। यदि आप अविवाहित हैं तो इस अवधि में आपका विवाह भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Vat Savitri 2025 katha: सावित्री ने यमराज से कैसे छीन लिए अपने पति सत्यवान के प्राण, पढ़े कथा

यह भी पढ़ें- Bada Mangal 2025: बड़े मंगल के दिन करें ये 7 चमत्कारी उपाय, बजरंग बली की बरसेगी कृपा


 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel