विज्ञापन
Home  ayurveda  patanjali from indigenous products to environmental protection work patanjali has become a public brand

Patanjali: स्वदेशी उत्पादों से लेकर पर्यावरण संरक्षण के कामों ने पतंजलि को बना दिया पब्लिक का ब्रांड

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Patanjali:  सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जागरूकता के साथ-साथ पतंजलि ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बड़े काम किए हैं। भारत के प्रसिद्ध योगगुरु बाबा रामदेव ने अपने उत्पादों में प्राकृतिक और जैविक चीजों का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है।

Patanjali:
Patanjali:  सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जागरूकता के साथ-साथ पतंजलि ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी बड़े काम किए हैं। भारत के प्रसिद्ध योगगुरु बाबा रामदेव ने अपने उत्पादों में प्राकृतिक और जैविक चीजों का उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया है। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में पतंजलि ने कई ग्रीन इनिशिएटिव्स शुरू किए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति को संरक्षित करने में सहायक हैं। पतंजलि का उद्देश्य सिर्फ आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री भर नहीं है, बल्कि एक एक समग्र और संतुलित समाज का निर्माण करना भी है। पतंजलि ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर दिशा में कार्य किए हैं।पतंजलि का उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाना भी है। पतंजलि कंपनी ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हैं। जैसे कि किसानों को हर्बल खेती के लिए प्रोत्साहित करना, जैविक  खेती करना, मृदा संरक्षण, जल संरक्षण, खेती के पारंपरिक तरीके, विशेष वानस्पतिक खेती को प्रोत्साहन के साथ-साथ कृषि विपणन के क्षेत्र में भी पतंजलि की भूमिका अग्रणी रही है। पतंजलि ने अपनी उत्पादन प्रक्रियाओं को Eco-Friendly बनाने की बनाने की दिशा में  कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिसमें ऊर्जा संरक्षण और सौर ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:- Patanjali Contribution to Indian Agriculture: भारतीय कृषि को बढ़ावा देने में पतंजलि निभा रहा है बड़ी भूमिका

योग से वैश्विक स्वास्थ्य क्रांति का शंखनाद 

बाबा रामदेव ने योग और प्राणायाम को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने योग शिविरों के माध्यम से योग को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय बना दिया है। योग के माध्यम से उन्होंने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया है। असाध्य रोगों से  लेकर सामान्य बीमारियों को बाबा रामदेव ने योग शिविरों के माध्यम से जनता को राहत दिलाई है। निशुल्क चिकित्सा से लेकर गंभीर बीमारियों का कम पैसे में उपचार का कार्य भी ट्रस्ट के द्वारा किया गया है।  

यह भी पढ़ें: Patanjali Expansion: FMCG से परे पतंजलि का हो रहा है विस्तार, व्यावसायिक क्रांति ने पूरी दुनिया में बजाया डंका

जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने में पतंजलि का योगदान

पतंजलि कंपनी जैविक उत्पादों को बढ़ावा भी देती है। इसका उद्देश्य सिर्फ आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री भर नहीं बल्कि एक समग्र और संतुलित समाज का निर्माण करना भी है। पतंजलि कंपनी ने उत्कृष्टता औरविश्वसनीयता के मामले में भारत में ही नहीं विदेशों में भी मानक स्थापित किया है

यह भी पढ़ें: Patanjali: दो दशकों में पतंजलि ने रची सफलता कहानियां, मल्टीनेशनल ब्रांडों को दी कड़ी टक्कर

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel