विज्ञापन
Home  ayurveda  patanjali is playing a big role in promoting indian agriculture

Patanjali Contribution to Indian Agriculture: भारतीय कृषि को बढ़ावा देने में पतंजलि निभा रहा है बड़ी भूमिका

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
सुप्रिया शर्मा
सार

Patanjali Contribution to Indian Agriculture: पतंजलि आयर्वेद ने योग और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देकर पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है।

Patanjali Contribution to Indian Agriculture
Patanjali Contribution to Indian Agriculture: पतंजलि आयर्वेद ने योग और पारंपरिक चिकित्सा को बढ़ावा देकर पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। देश के छोटे गांवों और कस्बों में  आयुर्वेद के उत्पादों को सहज उपलब्धता सुनिश्चित करके लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ने में पतंजलि का बड़ा योगदान रहा है। पतंजलि ने देश में स्वदेशी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के साथ भारत के किसानों को भी सीधा लाभ पहुंचाया है।

 पतंजलि के कृषि क्षेत्र में योगदान को केवल एक व्यावसायिक पहल नहीं माना जाता है, यह एक सामाजिक आंदोलन भी है जो किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहा है। भारतीय कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने को किसानों की स्थिति को सुदृढ़ बनाने में भी पतंजलि प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मदद की है।

पतंजलि ने बढ़ाई मिट्टी की उर्वरता, किसानों को मिल रहा सीधा लाभ

भारतीय कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में भी पतंजलि का योगदान सराहनीय रहा है। भारतीय कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग ने मिट्टी की उर्वरता में कमी ला दी है। पतंजलि ने ऑर्गेनिक फार्मिंग की मदद से इस समस्या का दीर्घकालिक उपाय सोचा। पतंजलि  किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित कर रही है, जिससे न केवल मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है बल्कि पर्यावरण को भी संरक्षित किया जा रहा है। मिट्टी की उपज बढ़ती है और किसानों की आमदनी में भी सुधार होता है।

कृषि को अधिक उपजाऊ बनाने के लिए प्रयास

पतंजलि ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को ट्रेनिंग दी साथ ही पतंजलि अनुसंधान केंद्रों में आधुनिक तकनीकों और पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करके कृषि को अधिक उपजाऊ और लाभदायक बनाया जा रहा है। इससे देश के सुदूर में बसे किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। पतंजलि अपने उत्पादों के लिए सीधे किसानों संपर्क करके वहां से कच्चा माल मंगाता है जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है और किसानों को सीधा लाभ पहुंचता है।

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा

इसके अलावा, पतंजलि किसानों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराती है, जिससे वे अपनी उपज की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार कर सकें। कंपनी जैविक बीज, प्राकृतिक उर्वरक और आधुनिक सिंचाई तकनीकों का उपयोग बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बना रही है।


 पतंजलि ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पतंजलि के कृषि मॉडल में उत्पादन से लेकर विपणन तक सभी पहलुओं को शामिल किया जाता है। यह मॉडल किसानों को संगठित करता है और उन्हें बाजार से सीधे जोड़ता है।

भारतीय किसानों का भविष्य हो बेहतर

भारत में जैविक कृषि की संभावनाएं बहुत अधिक हैं और पतंजलि इस दिशा में एक अग्रणी भूमिका निभा रही है। जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए पतंजलि किसानों को जैविक खेती की ओर प्रेरित कर रही है। इससे न केवल उपभोक्ताओं को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पाद मिल रहे हैं, बल्कि किसान भी अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। पतंजलि का जैविक आंदोलन न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रहा है, बल्कि यह संपूर्ण कृषि व्यवस्था को पर्यावरण के अनुकूल बना रहा है। इस पहल के माध्यम से भारत की कृषि आत्मनिर्भर बन रही है और वैश्विक जैविक उत्पाद बाजार में अपनी पहचान बना रही है।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel