विज्ञापन
Home  ayurveda  patanjali is expanding beyond fmcg business revolution has made a mark all over the world

Patanjali Expansion: FMCG से परे पतंजलि का हो रहा है विस्तार, व्यावसायिक क्रांति ने पूरी दुनिया में बजाया डंका

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Patanjali Expansion Beyond FMCG: पतंजलि पिछले कुछ वर्षों में देश के उद्योग क्षेत्र का एक बड़ा नाम बन गया है। भारत में स्वदेशी क्रांति लाकर पतंजलि ने मेट्रो सिटी हो या फिर छोटे-छोटे गांव हर जगह अपनी पहुंच बनाई है।

Patanjali
Patanjali Expansion Beyond FMCG: पतंजलि पिछले कुछ वर्षों में देश के उद्योग क्षेत्र का एक बड़ा नाम बन गया है। भारत में स्वदेशी क्रांति लाकर पतंजलि ने मेट्रो सिटी हो या फिर छोटे-छोटे गांव हर जगह अपनी पहुंच बनाई है। आयुर्वेद भारत की प्राचीन पर चिकित्सा परंपरा रही है। पतंजलि ने इसको नए सिर से बढ़ाने के लिए प्रयास किया। भारतीय कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देकर किसानों की स्थिति को सुदृढ़ बनाना हो या फिर योग-आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करना हो, पतंजलि का इन क्षेत्रों में विशेष योगदान रहा है।

 पतंजलि ने भारतीय उद्योग के क्षेत्र में भी अपनी पैठ को मजबूत किया है। पतंजलि आयुर्वेद ने अपने सफर की शुरुआत स्वदेशी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) ब्रांड के रूप में की थी और ये देखते ही देखते वैश्विक बाजार पर छाने लगा।

एफएमसीजी से आगे की दुनिया

पतंजलि अब केवल उपभोक्ता उत्पादों तक ही सीमित नहीं है। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में पतंजलि ने विभिन्न उद्योगों में अपने पैर पसारे हैं। योग, आयुर्वेद, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में पतंजलि अपनी अलग पहचान बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत को सशक्त बनाना और उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पादों की ओर आकर्षित करना है।

 पतंजलि देश में खाद्य और पोषण उद्योग में क्रांति ला रहा है। प्राकृतिक और ऑर्गेनिक उत्पादों को बढ़ावा देना और उत्पादों को केमिकल फ्री रखना इसकी यूएसपी है। आटे, तेल, डेयरी उत्पादों, सोया प्रोटीन के माध्यम से पतंजलि स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहा है। इस पहल से उपभोक्ताओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में मदद मिल रही है और यही कारण है कि पतंजलि ने अपने बाजर को काफी व्यापक बना लिया है।

 प्रतिस्पर्धी व्यापार में पतंजलि की मजबूत पैठ

पतंजलि का पूरा व्यापार मॉडल 'मेक इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' पर आधारित है। एफएमसीजी के अलावा पतंजलि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, कृषि, और वित्तीय सेवाओं में भी विस्तार कर रहा है। पतंजलि अपने हर प्रोडक्ट को योग और आयुर्वेद से जोड़कर प्रस्तुत करता है, जिसका लोगों पर सीधा असर होता है।

बाबा रामदेव की पहचान और स्वदेशी आंदोलन के कारण पतंजलि उपभोक्ताओं के बीच गहरी पकड़ बना सका है। इन सबके साथ-साथ पतंजलि ने अनुसंधान और विकास में भी निवेश किया है, जिससे लोगों के बीच पतंजलि उत्पादों की विश्वसनीयता भी काफी बढ़ी है।

जीवन के हर हिस्से में पतंजलि की पहुंच

पतंजलि देश के अग्रणि ब्रांड्स में से तो एक है ही साथ ही बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की दूरदृष्टिता ने  जीवन के हर क्षेत्र को छूने और लोगों के बीच अपनी पहुंच को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास किया है। शिक्षा क्षेत्र में पतंजलि की मजबूत पकड़ रही है।पतंजलि योगपीठ और पतंजलि विश्वविद्यालय शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है। पतंजलि, स्वास्थ्य के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने और  वंचित बच्चों के भविष्य को आकार देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। पतंजलि योग ट्रस्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में वैदिक और आधुनिक ज्ञान के समन्वय पर जोर दिया है।

 पतंजलि आरोग्य केंद्र और पतंजलि आयुर्वेद अस्पतालों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा सौर ऊर्जा और अन्य हरित ऊर्जा परियोजनाओं में भी पतंजलि निवेश कर रहा है।

 पतंजलि के पिछले कुछ वर्षों की प्रगति पर नजर डालें तो पता चलता है कि ये इसकी रणनीति केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांति है। स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, कृषि और वित्तीय सेवाओं में विस्तार कर पतंजलि एक ऐसा ब्रांड बन चुका है जो भारतीय जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel