Swami Ramdev and Acharya Balkrishna: योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने साल 2006 में स्वदेशी अभियान को तेजी देने के उद्देश्य के साथ पतंजलि पीठ की स्थापना की।
Swami Ramdev and Acharya Balkrishna: योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने साल 2006 में स्वदेशी अभियान को तेजी देने के उद्देश्य के साथ पतंजलि पीठ की स्थापना की। भारतीय संस्कृति, योग, आयुर्वेद और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में पतंजलि का अग्रणी नाम है। बाबा रामदेव ने भारत में न केवल स्वास्थ्य और प्राकृतिक चिकित्सा को एक नई दिशा दी, साथ ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जड़ी-बूटियों से तैयार प्रभावी दवाएं हों या फिर कारगर घरेलू प्रोडक्ट्स, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना हो या फिर सीएसआर के माध्यम से सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना पतंजलि ने इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
स्वामी रामदेव की आत्मनिर्भर भारत की सोच
स्वामी रामदेव ने योग और आयुर्वेद को न केवल भारत बल्कि संपूर्ण विश्व में स्थापित किया है। उनकी दृष्टि एक ऐसे भारत की है जो स्वस्थ, आत्मनिर्भर और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हो। वे हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि भारत को अपने प्राचीन ज्ञान को अपनाकर आत्मनिर्भर और स्वदेशी बनना चाहिए। स्वामी रामदेव ने इसी पर काम करते हुए पतंजलि के प्रोडक्ट्स में उन प्राकृतिक जड़ी-बूटियों को शामिल किया जिन्हें महर्षि पतंजलि और सुश्रुत जैसे महान ऋषियों एवं मुनियों ने प्रमाणित किया है।
पतंजलि की सफलता के पीछे आचार्य बालकृष्ण का नेतृत्व
पतंजलि को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान बनाने में योगगुरु रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उनके कुशल नेतृत्व और गहन शोध ने पतंजलि को भारत की अग्रणी आयुर्वेदिक कंपनियों में शामिल कर दिया है। वे एक कुशल प्रशासक, शोधकर्ता और रणनीतिकार हैं जिन्होंने आयुर्वेदिक उत्पादों को वैज्ञानिक आधार देने के लिए अथक परिश्रम किया है।
आचार्य बालकृष्ण ने पारंपरिक आयुर्वेद को आधुनिक वैज्ञानिक शोधों के साथ जोड़ा। उन्होंने ‘पतंजलि अनुसंधान संस्थान’ की स्थापना की, जहां आयुर्वेदिक उत्पादों की गुणवत्ता और प्रभावकारिता को प्रमाणित करने के लिए अनुसंधान किए जाते हैं।
स्वामी रामदेव के जीवन से सीखने वाली बातें
स्वामी रामदेव का जीवन संघर्ष, तपस्या और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक है। स्वामी रामदेव ने एक साधारण योग शिक्षक से लेकर एक अंतर्राष्ट्रीय योगगुरु और सफल व्यवसायी बनने तक का सफर तय किया। उन्होंने योग और आयुर्वेद को विश्व मंच पर स्थापित करने के लिए नए अवसरों को पहचाना और बिना किसी संकोच के उन पर कार्य किया। उनकी जीवन यात्रा यह सिखाती है कि यदि इच्छाशक्ति प्रबल हो, तो कोई भी बाधा आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।
आध्यात्मिकता और व्यवसाय
स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि को केवल एक व्यावसायिक ब्रांड नहीं बनाया, बल्कि इसे एक मिशन के रूप में स्थापित किया है। यह मिशन केवल मुनाफा कमाने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के कल्याण और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है। पतंजलि का संचालन भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित है। यहां नैतिक व्यापारिक सिद्धांतों, गुणवत्ता और ग्राहक की भलाई को सर्वोपरि रखा जाता है।
सामाजिक उद्यमशीलता
स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने सामाजिक उद्यमशीलता को एक नई दिशा दी है। उनकी सोच केवल लाभ अर्जित करने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के व्यापक हित में काम करने पर केंद्रित है। पतंजलि योगपीठ और पतंजलि विश्वविद्यालय के माध्यम से इन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहाँ योग, आयुर्वेद, और प्राकृतिक चिकित्सा के अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाता है। पतंजलि ने हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली और किसानों को जैविक खेती अपनाने की प्रेरणा मिली।