Yoga and Meditation: अमर उजाला द्वारा उत्तराखंड की गोद में बसी 'विश्व की प्रसिद्ध योग नगरी' ऋषिकेश में 14, 15 और 16 अगस्त को ‘जीवांजलि वेलनेस योगा रिट्रीट’ का 3 दिवसीय भव्य आयोजन होने जा रहा है।
Jeevanjali Wellness Yoga Retreat Event: उत्तराखंड की पावन योग नगरी ऋषिकेश एक बार फिर स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्राकृतिक जीवनशैली का अनूठा संगम बनने जा रही है। अमर उजाला की ओर से 14, 15 और 16 अगस्त को पनांबी रिसॉर्ट, ऋषिकेश में 'जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट' का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिन और दो रातों का यह विशेष वेलनेस योगा रिट्रीट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो व्यस्त जीवन, मानसिक तनाव और शारीरिक थकान से राहत पाकर स्वयं से दोबारा जुड़ना चाहते हैं।
इस रिट्रीट का उद्देश्य प्रतिभागियों को योग, ध्यान, आयुर्वेद और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से तन, मन और आत्मा के संतुलन का अनुभव कराना है। हिमालय की गोद और मां गंगा के पावन तट पर स्थित शांत वातावरण प्रतिभागियों को आंतरिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्राकृतिक उपचार का विशेष अनुभव देगा।
इस विशेष आयोजन का मार्गदर्शन योगऋषि आचार्य आशुतोष जी महाराज करेंगे। उनके निर्देशन में प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, योग निद्रा, स्वर विज्ञान, मंत्र जप, ओम् साधना तथा आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव, तनाव प्रबंधन और संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
रिट्रीट के दौरान प्रतिभागियों को सात्त्विक एवं पौष्टिक भोजन, गंगा आरती, पावन हवन, मंदिर दर्शन, प्रकृति भ्रमण, भजन एवं संगीतमय सत्संग, सोलफुल म्यूज़िक नाइट, चक्र संतुलन, भावनात्मक उपचार, ग्रुप शेयरिंग तथा व्यक्तिगत मार्गदर्शन जैसी अनेक गतिविधियों का अनुभव मिलेगा। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सुधारना ही नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और आंतरिक आनंद का संचार करना भी है।
रिट्रीट की प्रमुख विशेषताएं
योगासन एवं प्राणायाम
ध्यान, माइंडफुलनेस एवं योग निद्रा
स्वर विज्ञान (साइंस ऑफ ब्रीथ)
आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा
सात्त्विक एवं पौष्टिक भोजन
सूर्योदय एवं सूर्यास्त योग
प्रकृति भ्रमण एवं फॉरेस्ट मेडिटेशन
मंत्र जप एवं ओम् साधना
गंगा आरती एवं पावन हवन
भजन, संगीतमय सत्संग एवं सोलफुल म्यूज़िक नाइट
चक्र संतुलन एवं समग्र जीवनशैली मार्गदर्शन
तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक उपचार
व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं संपूर्ण वेलनेस अनुभव
आनंदमय जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
यह योगा रिट्रीट केवल तीन दिनों का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वयं को समझने, जीवन में संतुलन स्थापित करने और स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाने का एक सुनहरा अवसर है। यदि आप भी मानसिक तनाव से मुक्ति, बेहतर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति की तलाश में हैं, तो यह आयोजन आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है।
योगा रिट्रीट की सीटें सीमित हैं। अभी अपना स्थान सुरक्षित करें।