विज्ञापन
Home  video  dharm  festivals  saal 2025 mein kab manaee jaegee makar sankranti jaanie tithi aur mahatv

Makar Sankranti 2025 : साल 2025 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए तिथि और महत्व

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। नए साल के साथ लोगों को आने वाले त्योहारों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में मकर संक्रांति के त्योहार को लोग खूब हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

Makar Sankranti 2025 Date: नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। नए साल के साथ लोगों को आने वाले त्योहारों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में मकर संक्रांति के त्योहार को लोग खूब हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इसे हिंदू धर्म के खास त्योहार में से एक माना जाता है, जो नए साल का पहला पर्व होता है। सूर्य देव जब शनि की राशि मकर में गोचर करते हैं, उसी दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

यूं तो हर महीने में संक्रांति तिथि आती है, लेकिन मकर संक्रांति को सबसे ज्यादा विशेषता दी जाती है। यह पर्व देशभर में अलग- अलग अंदाज में मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। साल 2025 में मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोगों के मन में दुविधा है। 

शॉर्ट वीडियो आगे देखे

Loading...

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel