विज्ञापन
Home  video  dharm  festivals  shardiya navratri 2025 solar eclipse a day before sharadiya navratri know the time and effect

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण, जानें समय और प्रभाव

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

देवी दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। खास बात यह है कि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। साल का आखिरी ग्रहण 21 सितंबर 2025 को रात 11 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर 2025 को सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा।

Solar Eclipse 2025: पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। यह नवरात्रि वर्ष में आने वाले चार नवरात्रों में से सबसे प्रमुख मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन देवी दुर्गा स्वर्गलोक से धरती पर अवतरित होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 22 सितंबर 2025, सोमवार से होगा। देवी दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर पधारेंगी। ज्योतिष के अनुसार माता का हाथी पर आगमन अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सुख-समृद्धि, धन लाभ और जीवन में शांति का प्रतीक है।

देवी दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। खास बात यह है कि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा। साल का आखिरी ग्रहण 21 सितंबर 2025 को रात 11 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर 2025 को सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा। अब सवाल उठता है कि क्या इस सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर्व पर कोई प्रभाव पड़ेगा तो चलिए इस वीडियो से जानते हैं

शॉर्ट वीडियो आगे देखे

Loading...

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel