भाई-बहन के प्यार और विश्वास का पावन पर्व भाई दूज हर साल दिवाली के ठीक दो दिन बाद मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया या भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहनों की सुरक्षा और जीवनभर रक्षा का संकल्प लेते हैं।यह पर्व सिर्फ एक रीति-रिवाज नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई और एक-दूसरे के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस वर्ष भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। इस वीडियो में जानते हैं भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त, सही दिशा, पूजा सामग्री और नियम, जिन्हें पालन करके आप इस पर्व को और भी मंगलमय बना सकते हैं
धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel