MahaKumbh Fire: महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लग गई। आसमान में काला धुआं दिखाई दे रहा है। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
MahaKumbh Fire: महाकुंभ 2025 में अब तक करीब 40 करोड़ श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हुई थी। आपको बता दें कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लग गई। आसमान में काला धुआं दिखाई दे रहा है। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू
सेक्टर 18 स्थित इस्कॉन कैंप में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। सीएफओ का दावा है कि इस आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
अब तक 39.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकुंभ 2025 में अब तक करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। इस दौरान 7 फरवरी की सुबह 10 बजे तक 39.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया है। महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हुई थी।