PM Modi In Mahakumbh 2025: 13 जनवरी से शुरू हुआ प्रयागराज का महाकुंभ धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि आखिरी स्नान 26 फरवरी को है। आज यानी 5 फरवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच चुके हैं।
PM Modi In Mahakumbh 2025: 13 जनवरी से शुरू हुआ प्रयागराज का महाकुंभ धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि आखिरी स्नान 26 फरवरी को है। आज यानी 5 फरवरी को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी यहां करीब 2 घंटे बिताएंगे। कहा जा रहा है कि वह सुबह 10 बजे के करीब प्रयागराज पहुंचे हैं। पीएम मोदी संगम स्नान का समय 11 बजे किए हैं। पीएम के आगमन को लेकर प्रयागराज में तैयारियां जोरों पर हो रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी किस शुभ मुहूर्त और तिथि में संगम स्नान किए हैं।
कौन सी है शुभ तिथि?
हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी 5 फरवरी को माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा में स्नान, तप, ध्यान और साधना को शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान, तप, ध्यान करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी आज त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाएंगे। इस दिन की एक अलग मान्यता भी है, कहा जाता है कि इसी दिन भीष्म पितामह को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी, जिस कारण इस तिथि को भीष्माष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि महाभारत के दौरान भीष्म पितामह बाणों की शैय्या पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने और शुक्ल पक्ष के आरंभ होने का इंतजार कर रहे थे। इसी अष्टमी तिथि को भीष्म ने श्री कृष्ण के समक्ष अपने प्राण त्यागे थे और मोक्ष प्राप्त किया था।
हिंदू पंचांग के अनुसार भीष्म अष्टमी 5 फरवरी को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 01.41 बजे तक रहेगी। इस शुभ मुहूर्त में पीएम मोदी संगम में डुबकी लगाने वाले हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी भी आज
इसके अलावा इस समय गुप्त नवरात्रि भी चल रही है, जिसके चलते आज मासिक दुर्गाष्टमी भी है। मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत भी माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखकर देवी दुर्गा की पूजा करता है, उसे जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं।
क्या है शुभ मुहूर्त और योग?
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 5 फरवरी को दोपहर 02.30 बजे से शुरू होकर 6 फरवरी को दोपहर 12.35 बजे समाप्त होगी। इस दौरान पूजा के लिए शुभ मुहूर्त भी हैं, जिसके लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05.22 बजे से 06.15 बजे तक, प्रातः काल 05.48 बजे से 07.07 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2.25 बजे से 3.09 बजे तक, गोधि मुहूर्त शाम 06.01 बजे से 06.27 बजे तक, सायं काल 06.04 बजे से 07.22 बजे तक, अमृत काल मुहूर्त शाम 4.00 बजे से 05.31 बजे तक है। इस दिन दो शुभ योग भी बन रहे हैं, जो सर्वार्थ सिद्ध योग और रवि योग हैं। दोनों योग 05 फरवरी को रात्रि 08.33 बजे से 06 फरवरी को प्रातः 07.06 बजे तक रहेंगे।