facebook pixel
विज्ञापन
Home  mythology  hanuman ji ki katha why did hanuman ji throw ramayana into sea know mythological story

Hanuman Ji Ki Katha: आखिर हनुमान जी ने समुद्र में क्यों फेंक दी रामायण, जानें पौराणिक कहानी

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Hanuman Ji Ki Katha: रामायण एक ऐसा महाकाव्य हैं जो पीढ़ियों से हमें प्रेरित करता रहा है। रामायण के कुछ अनछुए पहलू भी हैं। अनछुए पहलुओं में हनुमान जी द्वारा स्वयं की लिखी गई रामायण, जिसे उन्होंने बाद में समुद्र में विसर्जित कर दिया था।

Hanuman Ji Ki Katha
Hanuman Ji Ki Katha: रामायण एक ऐसा महाकाव्य हैं जो पीढ़ियों से हमें प्रेरित करता रहा है। रामायण के कुछ अनछुए पहलू भी हैं। अनछुए पहलुओं में हनुमान जी द्वारा स्वयं की लिखी गई रामायण, जिसे उन्होंने बाद में समुद्र में विसर्जित कर दिया था। लेकिन सभी के मन में ये प्रश्न उठता है आखिर राम जी के परम भक्त हनुमान जी ने ऐसा क्यों किया, आखिर क्या कारण था। इस घटना के पीछे बजरंग बली की मंशा क्या थी आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब श्री राम जी रावण पर विजय प्राप्त करके अयोध्या लौटे और राज्याभिषेक के समय हनुमान जी हिमालय पर तपस्या करने के लिए चले गए थे। वहां पर उन्होंने अपनी भक्ति और राम जी के प्रति अपने अगाध प्रेम को अभिव्यक्त कर रहे थे। श्री राम के प्रेम को अभिव्यक्त करते हुए उन्होंने एक शिला पर अपने नाखूनों से रामायण की रचना की। इस रामायण को हनुमद रामायण के नाम से जाना जाता है। हनुमान जी के अद्वितीय दृष्टिकोण और भक्ति का प्रतीक थी।

जब हनुमान जी मिले वाल्मीकि जी से

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी रामायण पूरी की, तो वे इसे भगवान शिव को समर्पित करने के लिए कैलाश पर्वत पर गए, उन्होंने हनुमान जी द्वारा रचित हनुमद रामायण देखी। बता दें कि महर्षि वाल्मीकि जी जब हनुमान जी द्वारा रचित कि उनकी रामायण इसके सामने फीकी पड़ जाएगी।

हनुमान जी ने हनुमद रामायण का किया त्याग

हनुमान जी हमेशा दूसरों के कल्याण के लिए तत्पर रहते थे, उन्होंने वाल्मीकि जी की निराशा को समझ गए। जिसके कारण उन्होंने अपनी रामायण की शिला को उठाया और उसे समुद्र में विसर्जित कर दिया। हनुमान जी विसर्जन के दौरान ये कहां कि वाल्मीकि जी की रामायण ही पूरे संसार में रामकथा का प्रकाश फैलाएगी।

हनुमान जी का यह कार्य निस्वार्थ प्रेम और त्याग की पराकाष्ठा को दर्शाता है। हनुमान जी की हनुमद रामायण उनके हृदय के सबसे करीब थी, लेकिन दूसरों के हित के लिए उसे भी त्याग दिया। हनुमान जी द्वारा रामायण का समुद्र में विसर्जन उनके चरित्र की गहराई और उनके त्याग की महानता का परिचय देती है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ji Ki Shaktiyan: हनुमान जी को किन-किन देवताओं से मिले थे दिव्य वरदान, जानें यहां...

यह भी पढ़ें- Hanuman Ji Ki Puja: हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाएं गले में क्यों लगाती हैं तिलक, जानें इसके पीछे का कारण

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel