Hanuman Ji Ki Shaktiyan: हनुमान जी के बचपन की घटना से आप सभी लोग परिचित होंगे। बाल हनुमान जब सूर्य को फल समझकर खाने की कोशिश की थी तो उस समय देवराज इंद्र ने उन पर वज्र से प्रहार किया। जिसके कारण हनुमान जी मूर्छित हो गए थे।
Hanuman Ji Ki Shaktiyan: हनुमान जी के बचपन की घटना से आप सभी लोग परिचित होंगे। बाल हनुमान जब सूर्य को फल समझकर खाने की कोशिश की थी तो उस समय देवराज इंद्र ने उन पर वज्र से प्रहार किया। जिसके कारण हनुमान जी मूर्छित हो गए थे। हनुमान जी को मूर्छित देखकर उनके पिता पवन देव क्रोधित हो गए और उन्होंने पूरी पृथ्वी का हवा रोक दी। हवा रुक जाने से पूरे ब्रह्मांड पर संकट छा गया।
देवताओं की प्रार्थना के बाद ब्रह्मा जी ने हनुमान जी को दूसरा जीवनदान दिया। ऐसे में सभी देवताओं ने अपनी-अपनी शक्तियां भी प्रदान कीं। इन वरदानों के कारण हनुमान जी को अद्वितीय शक्तियां और क्षमताएं प्राप्त हो गई। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर हनुमान जी को कौन-कौन से देवता अपनी शक्तियां दी थी और क्या-क्या वरदान दिए थे। अगर नहीं तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।
हनुमान जी को इन देवताओं ने दिया था वरदान
देवराज इंद्र का वरदान
जिस समय हनुमान जी सूर्य को फल समझकर खाने जा रहे थे, तो उसी समय भगवान इंद्र ने उन पर वज्र से प्रहार किया था और इनके वार करने से हनुमान जी मूर्छित हो गए थे। जिसके बाद देवराज इंद्र ने हनुमान जी को वज्र के प्रभाव से मुक्त होने का वरदान दिया था।
सूर्य भगवान का वरदान
सूर्य भगवान ने हनुमान जी को मूर्छित हो जाने के बाद उन्हें अपने तेज और का सौवां अंश प्रदान किया और उन्हें शास्त्रों का भी ज्ञान दिया। इसलिए सूर्य देव हनुमान जी के गुरु भी कहलाते हैं।
यमराज ने क्या दिया था वरदान
हनुमान जी को मृत्यु के देवता यमराज जी ने उन्हें मृत्यु के प्रभाव से मुक्त होने का वरदान दिया। यानी हनुमान जी को अमरता का दिव्य वरदान प्राप्त कर लिया।
वरुण देव ने क्या दिया था वरदान
वरुण देव हनुमान जी को जल से न डूबने का वरदान दिया था। यानी किसी भी परिस्थिति में हनुमान जी जल में नहीं डूब सकते हैं। वरुण देव के वरदान के प्रताप से लाखों वर्षों बाद जब धरती पर प्रलय आएगा, तो उस समय हनुमान जी पर प्रलय का कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
कुबेर देव ने क्या दिया था वरदान
कुबेर देव ने हनुमान जी को युद्ध में कभी भी पराजित न होने का दिव्य वरदान दिया था। जिसके कारण हनुमान जी किसी भी युद्ध में जीत हासिल कर पाते हैं।