विज्ञापन
Home  mythology  hanuman ji ki puja why do women apply tilak on their neck while worshipping hanuman ji know reason behind

Hanuman Ji Ki Puja: हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाएं गले में क्यों लगाती हैं तिलक, जानें इसके पीछे का कारण

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Ladkiyan Hanuman Ji Ki Puja Kaise Kare: राम भक्त हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना गया है। हनुमान जी की पूजा में तिलक विशेष महत्व भी है। आपने अक्सर देखा होगा का महिलाएं आमतौर पर हनुमान जी का तिलक माथे के बजाए गले में लगाती हैं।

Ladkiyan Hanuman Ji Ki Puja Kaise Kare
Ladkiyan Hanuman Ji Ki Puja Kaise Kare: राम भक्त हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना गया है। हनुमान जी की पूजा में तिलक विशेष महत्व भी है। आपने अक्सर देखा होगा का महिलाएं आमतौर पर हनुमान जी का तिलक माथे के बजाए गले में लगाती हैं। आपने कभी सोचा है आखिर ऐसा क्यों होता है। गले में तिलक लगाने के पीछे धार्मिक मान्यताएं और पौराणिक कथाएं क्या है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है धार्मिक मान्यताएं

अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाएं जब भी हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए जाती हैं तो उनके चरणों को स्पर्श नहीं करती हैं बल्कि कटोरी में रखें सिंदूर से तिलक करती हैं। यह तिलक माथे की जगह वह अपने गले में लगाती हैं। ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि धार्मिक और पौराणिक कथाओं के अनुसार, हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी माना गया है। इसलिए महिलाएं उनकी पूजा में माथे पर तिलक नहीं लगाती हैं। यदि महिलाएं माथे पर तिलक लगाती हैं तो इससे हनुमान जी का ब्रह्मचर्य का उल्लंघन माना जाता है।

क्या है ज्योतिषीय मान्यताएं

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, जो महिलाएं गले में हनुमान जी का तिलक लगाती हैं तो इससे कुंडली में मंगल दोष शांत होते हैं। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। गले में हनुमान जी का तिलक लगाने से कुंडली में मंगल बलवान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो महिलाएं गले में तिलक लगाती हैं इससे कंठ शांत रहता है और वाणी में मधुरता आती हैं। इसके साथ ही गले में तिलक लगाने से ध्यान केंद्रित भी होता है और मन में शांति बनी रहती हैं।

हनुमान जी का तिलक लगाने की विधि

सबसे पहले हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित किया जाता है इसके बाद उसी सिंदूर से महिलाएं अपने गले पर तिलक लगा सकती है। ज्योतिषियों के अनुसार, तिलक लगाते समय हनुमान जी का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Janmotsav 2025 : हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

यह भी पढ़ें- Hanuman Ji Ki Shaktiyan: हनुमान जी को किन-किन देवताओं से मिले थे दिव्य वरदान, जानें यहां...

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel