facebook pixel
विज्ञापन
Home  maha kumbh  mahakumbh media from 82 countries are coming do grand coverage a media center will be built in prayagraj

MahaKumbh 2025: महाकुंभ की भव्य कवरेज के लिए आ रहे हैं 82 देशों के मीडियाकर्मी, बनेगा मीडिया सेंटर

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

MahaKumbh 2025: तीर्थराज प्रयाग में साल 2025 में महाकुंभ का आध्यात्मिकता और नवीनता का अनूठा संगम होने जा रहा है। महाकुंभ में अत्याधुनिक डिजिटल प्रगति के साथ सनातन धर्म की पवित्र परंपराएं नजर भी आने लगी है।

MahaKumbh 2025
MahaKumbh 2025: तीर्थराज प्रयाग में साल 2025 में महाकुंभ का आध्यात्मिकता और नवीनता का अनूठा संगम होने जा रहा है। महाकुंभ में अत्याधुनिक डिजिटल प्रगति के साथ सनातन धर्म की पवित्र परंपराएं नजर भी आने लगी है। दुनिया भर से लाखों-करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचने वाले हैं। बता दें महाकुंभ को बेहतर बनाने के लिए कई आधुनिक तकनीक को भी अपनाया जा रहा है। इसके लिए महाकवरेज के लिए देश-दुनिया का मीडिया भी उत्सुक है।

महाकुंभ में 82 देशों से आएंगे मीडिया

बता दें कि महाकुंभ 2025 में अब तक 82 देशों के मीडिया ने कवरेज के लिए आवेदन किया है। महाकुंभ मेला अधिकारी एडीएम विवेक चतुर्वेदी ने बताया है कि यूरोपीय देशों से मीडिया समूह महाकुंभ 2025 का कवरेज करने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि महाकुंभ में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया से भी बड़ी संख्या में चैनल कवरेज को लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही खाड़ी देशों के साथ ही अफ्रीकी राष्ट्रों का भी मीडिया पहुंचने वाला है। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर मीडिया समूह 11 या 12 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में

यहां अब तक 82 देशों के मीडिया ने कवरेज के लिए आवेदन किया है।एडीएम मेला विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि यूरोपीय देशों से ज्यादा मीडिया समूह महाकुंभ का कवरेज के लिए आ रहे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया से भी बड़ी संख्या में चैनल कवरेज को आ रहे हैं। खाड़ी देशों के साथ ही अफ्रीकी राष्ट्रों का भी मीडिया पहुंचने वाला है। ज्यादातर मीडिया समूह 11 या 12 जनवरी तक यहां पहुंच जाएंगे।

महाकुंभ के एडीएम ने बताया कि परेड में इनके रुकने के लिए इंटरनेशनल मीडिया हाउस शिविर भी लगभग तैयार हो चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए मीडिया सेंटर भी परेड में बनाया जा रहा है। इस मीडिया सेंटर का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले दौरे में कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: महाकुंभ की दुर्लभ संयोग में होगी शुरुआत, जानें स्नान-दान करने का महत्व

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में प्रमुख स्नान के दिन चार स्थानों से होगी एंट्री, बनाई गई है मुख्य योजना

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel