facebook pixel
विज्ञापन
Home  maha kumbh  mahakumbh 2025 there entry from four points in fair on main bathing plan has been made for each direction

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले में प्रमुख स्नान के दिन चार स्थानों से होगी एंट्री, बनाई गई है मुख्य योजना

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान प्रमुख स्नान पर श्रद्धालुओं को चार स्थानों से मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा। ताकि वह काली सड़क होकर संगम जा सकेंगे। वहीं श्रद्धालुओं के वापसी के लिए त्रिवेणी मार्ग से कर सकेंगे।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान प्रमुख स्नान पर श्रद्धालुओं को चार स्थानों से मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा। ताकि वह काली सड़क होकर संगम जा सकेंगे। वहीं श्रद्धालुओं के वापसी के लिए त्रिवेणी मार्ग से कर सकेंगे। बता दें कि यह व्यवस्था 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा व 14 को मकर संक्रांति पर ही लागू हो जाएगी।

महाकुंभ के अधिकारी एसएसपी कुंभ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्य स्नान पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ लगने वाली है। इसी भीड़ को देखते हुए मुख्य स्नान पर्व व सामान्य दिनों में मेला क्षेत्र के भीतर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखना भी जरूरी है। इसके लिए अलग-अलग प्लान भी बनाए जा रहे हैं।

बता दें कि महाकुंभ में प्रमुख स्नान वाले दिन मेले क्षेत्र में 4 प्वाइंटों से एंट्री की जाएगी। इसमें जीटी जवाहर, हर्षवर्धन तिराहा, बांगड़ चौराहा व काली मार्ग-दो भी शामिल है। मेले के अंदर श्रद्धालु काली सड़क होकर ही काली रैंप से अपर संगम मार्ग होकर संगम में जा सकते हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की वापसी त्रिवेणी मार्ग से होगी।

जानें क्या-क्या है प्लान

अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की वापसी के दौरान भी किसी तरह की समस्या नहीं होगी और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थान तक आसानी से पहुंच जाएंगी। यातायात योजना भी तैयार करते समय इन सभी चीजों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग दिशाओं से होकर जाने के लिए अलग-अलग योजना बनाई गई हैं।

कौन-कौन से रहेंगे मार्ग

बता दें कि प्रयागराज जंक्शन या चौक की ओर जाने वाले त्रिवेणी मार्ग से फोर्ट रोड तिहरा, नए यमुना ब्रिज के नीचे से एडीसी तिराहा होकर ही गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। इसके साथ ही सिविल लाइंस की ओर से जाने वाले फोर्ट रोड तिराहे से फोर्ट रोड होते हुए हर्षवर्धन तिराहे से होकर एमजी मार्ग होते हुए श्रद्धालु संगम जाएंगे। वहीं कुछ श्रद्धालुओं को अल्लापुर, दारागंज की ओर से जाने वाले पाइप ब्रिज से होकर भेजे जाएंगे।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel