विज्ञापन
Home  maha kumbh  mahakumbh 2025 today more than 1 crore devotees reached for bathing in maha kumbh

Mahakumbh 2025: आज महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mahakumbh Mela 2025: आज महाकुंभ स्नान का 28वां दिन है। बता दें कि पवित्र नगरी में स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है।

Mahakumbh Mela 2025
Mahakumbh Mela 2025: आज महाकुंभ स्नान का 28वां दिन है। बता दें कि पवित्र नगरी में स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया है। बता दें कि महाकुंभ के 28वें दिन पवित्र नगरी में कम से कम 1 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया है। आज रविवार को सभी श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं।

अब तक 42 करोड़ों से अधिक लोगों ने किया स्नान

सरकारी आकड़ों के अनुसार, अब तक महाकुंभ में कम से कम 42 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। आज रविवार को पवित्र संगम में करीब 1 करोड़ से अधिक लोगों ने  स्नान किया है। अब भी लोग स्नान कर रहे हैं। संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

माघ पूर्णिमा के दिन होगा पवित्र स्नान

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा तिथि के दिन संगम तट पर पवित्र स्नान किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को है। इस दिन इस महाकुंभ का 5वां स्नान होगा। इस दिन भी लाखो़ं-करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ लगने वाली है। इस दिन स्नान और दान करने का बहुत ही ज्यादा महत्व है।

संगम में स्नान करने का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाकुंभ के समय पवित्र संगम में स्नान करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही जीवन में आने वाली किसी भी तरह की समस्याओं से मुक्ति मिल जाती हैं। जीवन मृत्यु के चक्र से भी मुक्ति मिल जाती हैं। जो जातक पवित्र संगम में स्नान करते हैं, उनके जीवन में सुख-शांति और उन्नति आती है। साथ ही साथ जीवन खुशहाल भी रहता है।

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ स्नान का क्या है महत्व, जानें धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व

यह भी पढ़ें- Mhakumbh 2025: महाकुंभ में क्या है खोया-पाया केंद्र का इतिहास, जानें यहां...

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel