Mahakumbh 2025 Snan Niyam: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन कुछ ही दिनों में होने वाला है। महाकुंभ को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां भी चल रही हैं। महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। यह प्रत्येक 12 साल पर आयोजित होता है।
Mahakumbh 2025 Snan Niyam: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन कुछ ही दिनों में होने वाला है। महाकुंभ को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां भी चल रही हैं। महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। यह प्रत्येक 12 साल पर आयोजित होता है। महाकुंभ देश के प्रमुख तीर्थ स्थानों पर ही मनाया जाता है। बता दें कि महाकुंभ का आयोजन हरिद्वार, प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में किया जाता है। महाकुंभ आस्था और धर्म का एक विशाल मेला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाकुंभ में स्नान का बहुत ही ज्यादा महत्व है। मान्यता है कि जो जातक महाकुंभ के दौरान स्नान करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उनके सभी पाप भी धुल जाते हैं।
महाकुंभ में गृहस्थ यानी विवाहित व्यक्तियों के लिए स्नान के विशेष नियम निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि जो शादीशुदा व्यक्ति हैं वे कुंभ-स्नान के समय इन नियमों का पालन करना चाहिए। यदि इन नियमों का पालन करते हैं तो उन्हें अद्वितीय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि महाकुंभ में शादीशुदा व्यक्तियों को स्नान से पहले किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
महाकुंभ में विवाहित लोग जरूर करें इन नियमों का पालन
धार्मिक और ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, महाकुंभ के शुभ और भव्य अवसर पर शाही स्नान के पश्चात पवित्र संगम में श्रद्धा के साथ डुबकी लगाना आवश्यक माना गया है। बता दें कि महाकुंभ में जब साधु-संत स्नान करते हैं उसके बाद ही विवाहित लोगों को स्नान करने चाहिए। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं जो लोग साधु-संतों से पहले स्नान करते हैं उन्हें पाप लगता है। इसके साथ ही उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।
इसके साथ ही विवाहित लोगों को महाकुंभ में स्नान करते समय कम से कम पांच बार डुबकी लगानी चाहिए। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, महाकुंभ में शाही स्नान करते समय शादीशुदा व्यक्तियों को पांच बार डुबकी लगाना अनिवार्य है।