Mahakumbh 2025: सनातन धर्म का सबसे बड़ा महापर्व महाकुंभ, जो आज यानी 13 जनवरी से शुरू हो गया है। महाकुंभ में हर श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान करने के लिए डुबकी लगाना चाहते हैं। महाकुंभ में स्नान का विशेष महत्व होता है।
Mahakumbh 2025: सनातन धर्म का सबसे बड़ा महापर्व महाकुंभ, जो आज यानी 13 जनवरी से शुरू हो गया है। महाकुंभ में हर श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान करने के लिए डुबकी लगाना चाहते हैं। महाकुंभ में स्नान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक महाकुंभ में स्नान करते हैं उनके सारे पाप धुल जाते हैं। इसके साथ ही जीवन में देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती है।
महाकुंभ में स्नान करने के बाद दान-पुण्य का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। मान्यता है कि स्नान करने के बाद दान-पुण्य करने से पितरों की आत्मा की शांति मिलती है। इसके साथ ही उनका आशीर्वाद भी मिलता है। इसलिए हर कोई अपने जीवन में एक बार जरूर चाहता है कि वह कुंभ में स्नान करें।
यदि आप किसी कारणवश महाकुंभ में जाकर स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर बैठे भी सारे पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कैसे महाकुंभ स्नान का पुण्य फल घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
महाकुंभ प्रयागराज का जल मंगाकर करें स्नान
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराजा जी का कहना है कि यदि आप महाकुंभ नहीं आ पा रहे हैं तो ऐसे में आप किसी खास रिश्तेदार या पड़ोसी से कुंभ का जल मंगा सकते हैं। इसके बाद इस जल को अपने नहाने वाले पानी में कुछ बूंदें मिलाकर स्नान करें। मान्यता है कि जो कुंभ में स्नान करने से फल मिलता है वहीं घर पर भी स्नान करने से फल मिल सकता है।