Mahakumbh 2025: महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। ऐसे में यदि आप नोएडा में रह रहे हैं और आप भी 144 साल बाद बन रहे हैं महाकुंभ में जाने का सोच रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। ऐसे में यदि आप नोएडा में रह रहे हैं और आप भी 144 साल बाद बन रहे हैं महाकुंभ में जाने का सोच रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। बता दें कि श्रद्धालुओं के लिए नोएडा परिवहन निगम ने एक पहल करते हुए स्पेशल बस सेवा भी शुरू की है। बता दें कि नोएडा परिवहन निगम द्वारा यह बस सेवा सुविधा नोएडा सेक्टर-35 स्थित बस डिपो से उपलब्ध होगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को तनिक भी परेशान होने की जरूर नहीं है। बता दें कि नोएडा सेक्टर-35 से बस सेवा 24 घंटे मिलेगी।
महाकुंभ में जाने वाले पहले या आखिरी यात्री को मिलेगी फ्री सेवा
बता दें कि नोएडा परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि डिपो के पास वर्तमान में अभी 160 बसें हैं। अधिकारी के अनुसार, इन्हें जरूरत के अनुसार संचालित किया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक बस में 52 यात्रियों की बैठने की क्षमता है। लेकिन खास बात यह है कि प्रत्येक बस में दो यात्री बिल्कुल फ्री में यात्रा करेंगे। बता दें कि नोएडा से प्रयागराज तक की एक तरफ की यात्रा के लिए प्रति यात्री का किराया 1085 रुपये तय किया गया है। आपको बता दें कि नोएडा परिवहन की ओर से सबसे पहले आने वाले यात्री या सबसे आखिरी यात्री को इन सभी बसों में फ्री में यात्रा कर सकेंगे। आप फ्री में महाकुंभ का सफर कर सकेंगे। Join Jyotish Mahakumbh Mahotsav: ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव 2025 में भाग लेकर अपने जीवन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं