विज्ञापन
Home  maha kumbh  mahakumbh 2025 biggest pandal list these know what their specialties

Mahakumbh 2025 Biggest Pandal List: महाकुंभ के ये हैं सबसे बेस्ट पंडाल, जानें क्या-क्या है खासियत

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mahakumbh 2025 Biggest Pandal List: महाकुंभ में मेले में संतों-महात्माओं के बड़े-बड़े शिविर लगाए गए हैं। इनकी सजावट राम मंदिर, केदारनाथ और फाइटर जेट तेजस की तर्ज पर की गई है। जानिए महाकुंभ मेले के 8 सबसे बड़े और भव्य पंडालों के बारे में...

Mahakumbh 2025 Biggest Pandal List
Mahakumbh 2025 Biggest Pandal List: महाकुंभ में 13 अखाड़े, चार शंकराचार्य, महामंडलेश्वर और कथावाचक के साथ ही संत-महात्मा भी मौजूद हैं। पूरे मेले के दौरान 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे और बाबाओं से आशीर्वाद लेंगे।

मेले में संतों-महात्माओं के बड़े-बड़े शिविर लगाए गए हैं। इनकी सजावट राम मंदिर, केदारनाथ और फाइटर जेट तेजस की तर्ज पर की गई है। जानिए महाकुंभ मेले के 8 सबसे बड़े और भव्य पंडालों के बारे में...

अवधेशानंद गिरी जी का आश्रम

जी हां महाकुंभ में सबसे भव्य और खूबसूरत पंडाल में पहले स्थान पर अवधेशानंद गिरी जी महाराज का है। बता दें कि अवधेशानंद गिरी जी महाराज का भव्य आश्रम राम मंदिर और महाकाल मंदिर जैसा दिखता है। इस आश्रम में 4 हजार लोगों के लिए कॉटेज है। यह महाकुंभ नगर सेक्टर 18 में स्थित है। इस आश्रम को बनाने में करीब 6 से 7 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यदि इस आश्रम का क्षेत्रफल की बात करें तो यह 20 एकड़ में फैला हुआ है। इस आश्रम को 1 हजार कारीगर और मजदूर मिलकर 50 दिनों में बनाए थे।

क्या है खासियत

यह महाकुंभ मेला का सबसे बड़ा आश्रम है।

इस आश्रम को तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने तैयार किया है।

इस आश्रम के परिसर में आदिगुरु शंकराचार्य जी की विशाल प्रतिमा स्थापित है।

आश्रम में भक्तों को लिए कथा पंडाल, प्रसाद घर, 20 बेड का हॉस्पिटल है।

इसके साथ ही 4000 हजार लोगों के ठहरने के लिए कॉटेज भी बनाए गए हैं।

आश्रम में कुल 64 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए  हैं और साथ ही आश्रम के देखरेख में 600 लोग हर समय तैनात रहते हैं।

दाऊजी धाम खालसा का आश्रम

दाऊजी धाम खालसा का आश्रम का डिजाइन बिल्कुल जयपुर के प्रसिद्ध त्रिपोलिया गेट के थीम पर बनाया गया है। इसकी शिल्पकला को देखने के बाद और भी विशेष बन जाता है। बता दें कि इस आश्रम को जयपुर के कारीगरों द्वारा भी बनाया गया है। इस आश्रम में लोगों को ठहरने के लिए 180 कॉटेज है। साथ ही तीन विशाल पंडाल हैं और एक 1 हजार स्क्वायर फीट में भोजनालय भी है। यह आश्रम बलदेव दास जी महाराज का है जो सेक्टर 18 में स्थित है। यह आश्रम 4 एकड़ में फैला हुआ है। इस आश्रम को 150 मजदूर 60 दिनों में बनाए थे। लागत की बात करें तो इस आश्रम को बनाने में करीब 4 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आश्रम

महाकुंभ का तीसरा सबसे बड़ा पंडाल कैलाशानंद गिरी जी महाराज का है। यह आश्रम कैलाशानंद गिरी जी महाराज का है। बता दें कि यह आश्रम सेक्टर 9 में स्थित है। इस आश्रम को 900 मजदूर मिलकर 18 दिन में बनाए हैं। साथ ही इस आश्रम को बनाने में 3 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

आखिर क्या है इस आश्रम की खासियत

कैलाशानंद गिरी जी महाराज का आश्रम बद्रीनाथ और केदारनाथ की थीम पर तैयार किया गया है। इस आश्रम में एक साथ 7 हजार से भी अधिक लोग रह सकते हैं। साथ ही आश्रम में 144 वीआईपी कमरे और पीछे के हिस्से में बड़े समूहों के लिए डॉरमेट्री बनाई गई हैं।

अवधेशानंद गिरी जी महाराज के आश्रम में जर्मनी, अमेरिका, रूस, इटली समेत अन्य देश के भी श्रद्धालु रह रहे हैं। इस आश्रम में एपल के को-फाउंडर स्टीव लॉरेल पॉवेल और हर्षा रिछारिया भी रही हैं।

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 : आज संगम में डुबकी लगाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, दौरे से नहीं पड़ेगा श्रद्धालुओं पर असर

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: साधु संत अमृत स्नान का क्यों करते हैं सालों से इंतजार, जानें यहां...

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel