Mahakumbh 2025 : महाकुंभ का आज 24वां दिन है। श्रद्धालु आज भी आस्था और उत्साह के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। सुबह 8 बजे तक 37.48 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 38.66 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ का आज 24वां दिन है। श्रद्धालु आज भी आस्था और उत्साह के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे हैं। सुबह 8 बजे तक 37.48 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 38.66 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज महाकुंभ में आएंगे और संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाकुंभ में आएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सुबह 11 बजे संगम में डुबकी लगाकर मां गंगा की पूजा करेंगे। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में 38 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।
पीएम के दौरे से श्रद्धालुओं पर नहीं पड़ेगा असर
बुधवार को प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पीएम हवाई मार्ग से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से अरैल जाएंगे। वहां से जलमार्ग से मेला क्षेत्र में आएंगे। मेला क्षेत्र में उनके कार्यक्रम की अवधि के दौरान चुनिंदा मार्गों पर ही कुछ समय के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अन्य किसी भी प्रकार का यातायात डायवर्जन कहीं भी लागू नहीं होगा।
पीएम बमरौली एयरपोर्ट पर एमआई 17 हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और फिर वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह जलमार्ग से मेला क्षेत्र में पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। एसपी ट्रैफिक मेला अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पीएम के अरैल आगमन के दौरान वीआईपी घाट के रास्ते पर कुछ समय के लिए यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कोई डायवर्जन नहीं है।
पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती
अरैल क्षेत्र में उनकी सुरक्षा के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। पीएम के आगमन को लेकर पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पीएम मोदी 13 दिसंबर 2024 को प्रयागराज आए थे और 5500 करोड़ रुपये की 167 परियोजनाओं की सौगात दी थी।
पुलिस से लेकर आरएएफ के जवानों की तैनाती
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वाले इलाकों को एनएसजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। गंगा घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर से लेकर कुंभ नगरी तक संदिग्धों की जांच की जा रही है।
संगम में डुबकी लगाने के बाद प्रधानमंत्री मां गंगा की पूजा करेंगे
पीएम के साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी रहेंगे। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संगम में डुबकी लगाने के बाद प्रधानमंत्री मां गंगा की पूजा करेंगे।