Mahakumbh 2025 Amrit Snan: महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार सुबह शुरू हुआ, जिसमें दुनिया भर से लाखों लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं।
Mahakumbh 2025 Amrit Snan: महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार सुबह शुरू हुआ, जिसमें दुनिया भर से लाखों लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक 62 लाख से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं।
मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, "संगम घाट पर नागा साधु संतों और आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. हर कोई दिव्य अमृत स्नान का आनंद ले रहा है और चारों तरफ हर-हर गंगे का उद्घोष सुनाई दे रहा है."
जानिए कितने लोगों ने किया स्नान
आपको बता दें कि महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर कम से कम 62.25 लाख से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई। महाकुंभ में शाही स्नान करने से लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उनको सारे पापों से मुक्ति भी मिल जाती है। संत-महंतों के अनुसार, महाकुंभ में शाही स्नान, दान और पुण्य करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही साथ धन-वैभव की प्राप्ति होती है।