विज्ञापन
Home  maha kumbh  agla mahakumbh ka snan kab when next mahasnan know auspicious date and time

Agla Mahakumbh Ka Snan Kab: कब है महाकुंभ का अगला महास्नान, जानें शुभ तिथि और मुहूर्त

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Agla Mahakumbh Ka Snan Kab : 12 फरवरी यानी आज माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ स्नान हो रहा है। बता दें कि माघ पूर्णिमा यानी आज सुबह से करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

Mahakumbh Ka Snan Kab
Agla Mahakumbh Ka Snan Kab : 12 फरवरी यानी आज माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ स्नान हो रहा है। बता दें कि माघ पूर्णिमा यानी आज सुबह से करीब 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज में यह भीड़ अभी भी बढ़ती जा रही है। अनुमान है कि आज 2.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। आपको बता दें कि महाकुंभ के 3 अमृत स्नान हो चुके हैं। आज माघ पूर्णिमा का स्नान है। अब लोग जानना चाहते हैं कि अगला स्नान कब होना है?

अगला महाकुंभ स्नान कब है?

आपको बता दें कि महाकुंभ का अगला स्नान 26 फरवरी को होगा. इस दिन का खास महत्व इसलिए बढ़ गया है क्योंकि इसी दिन महाशिवरात्रि का पर्व भी पड़ रहा है. ऐसे में शिव भक्तों के लिए यह दिन बेहद खास हो गया है. साथ ही महाकुंभ आने वाले भक्तों के लिए भी खास हो गया है. महाशिवरात्रि के दिन भक्त शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक आदि करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त..

रात में 4 पहर की जाती है पूजा

शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि पर रात में चार पहर की पूजा का प्रावधान है। धार्मिक मान्यता है कि इन पहरों में पूजा करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पहले रात्रि प्रहर की पूजा का समय 26 फरवरी को शाम 06:43 बजे से रात 09:47 बजे तक, दूसरे रात्रि प्रहर की पूजा का समय 27 फरवरी को रात 09:47 बजे से रात 12:51 बजे तक, तीसरे रात्रि प्रहर की पूजा का समय 27 फरवरी को दोपहर 12:51 बजे से सुबह 03:55 बजे तक और चौथे रात्रि प्रहर की पूजा का समय 27 फरवरी को सुबह 03:55 बजे से सुबह 06:59 बजे तक है। वहीं व्रत खोलने का समय 27 फरवरी को सुबह 06.59 बजे से 08.54 बजे तक रहेगा।

शिवलिंग पर जलाभिषेक का समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की प्रक्रिया सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो जाएगी। इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। पंचाग के अनुसार इस दिन शुभ समय सुबह 6 बजकर 48 बजे से 9 बजकर 41 बजे तक है। इसके बाद सुबह 11 बजकर 07 बजे से दोपहर 12 बजकर 34 बजे तक जलाभिषेक किया जा सकता है। इसके अलावा पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3.26 बजे से शाम 06.09 बजे तक और रात 08.53 बजे से 12.01 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें- Kumbh Mela 2025: प्रयागराज के बाद कब और कहां लगेगा अगला कुंभ, जानें यहां...

यह भी पढ़ें- Naga Sadhu: नागा साधुओं की क्यों होते हैं इतने लंबे बाल, किस बात का है प्रतीक

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel