विज्ञापन
Home  dharm  white clothes on monday what colour clothes should you wear on monday know what the scriptures say

White Clothes On Monday : सोमवार को किस रंग के पहनने चाहिए वस्त्र, जानिए क्या कहता है शास्त्र

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

White Clothes On Monday : सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है। ऐसे में सोमवार का दिन चंद्रमा से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, सोच, भावनाओं और कल्पना का कारक ग्रह माना गया है।

White Clothes On Monday
White Clothes On Monday : सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी ग्रह से जुड़ा हुआ है। बता दें कि सोमवार का दिन चंद्र ग्रह से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, सोच, भावनाओं और कल्पना का कारक ग्रह माना गया है। जिसके कारण सोमवार के दिन सही रंग का चुनाव करना व्यक्ति की सोच के साथ ही मूड और ऊर्जा को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के लिए सफेद रंग को सबसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन सफेद कपड़े पहनने से चंद्रमा की ऊर्जा सक्रिय होती है और कई लाभ मिलते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं कि सोमवार को सफेद कपड़े पहनने से आपके जीवन में कैसे बदलाव आ सकते हैं?

नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति

सफेद रंग को पवित्रता और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है। जब कोई व्यक्ति सोमवार को सफेद कपड़े पहनता है, तो उसके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है। इसका असर मन की शांति पर पड़ता है और मन हल्का महसूस करता है।

कल्पना और रचनात्मक सोच में सुधार

चंद्रमा कल्पना और रचनात्मक विचारों से जुड़ा है। सफेद रंग इस ऊर्जा को मजबूत करता है। अगर आप लेखन, कला, डिजाइन या किसी रचनात्मक पेशे में हैं, तो सोमवार को सफेद रंग पहनना आपके लिए विशेष रूप से मददगार हो सकता है।

भावनाओं में संतुलन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र देव का सीधा संबंध व्यक्ति की भावनाओं से होता है। बता दें कि सफेद कपड़े पहनने से मन में स्थिरता आती है साथ ही साथ गुस्सा, बेचैनी या चिड़चिड़ापन भी कम होता है। यह दिन उन लोगों के लिए खास महत्व रखता है जो भावनात्मक रूप से जल्दी परेशान हो जाते हैं।

एकाग्रता बढ़ती है

सोमवार को सफेद कपड़े पहनने से मन भटकता नहीं है और काम पर ध्यान केंद्रित रहता है। यह ऊर्जा आपकी सोचने-समझने की क्षमता को भी बेहतर बनाती है।

प्रकृति और ब्रह्मांड से जुड़ाव

हम सभी एक महान ऊर्जा से जुड़े हुए हैं। सफेद रंग एक ऐसा माध्यम बन जाता है जो व्यक्ति को ब्रह्मांडीय चक्रों से जोड़ने में मदद करता है। जब आप सोमवार को इस रंग को अपनाते हैं, तो आपकी आंतरिक शक्ति और संयमित व्यवहार उभर कर आता है।

सही निर्णय लेने में मदद

जब मन शांत और स्पष्ट होता है, तो निर्णय भी बेहतर होते हैं। चंद्रमा की ऊर्जा विचारों में स्पष्टता लाती है। इसलिए सोमवार को सफेद कपड़े पहनने से आपको तनाव मुक्त होकर अपने निर्णय लेने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व क्या है? जानिए

यह भी पढ़ें- Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी पर बन रहा है बेहद शुभ योग, जानिए किन राशियाों के लिए भाग्यशाली?

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel