facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  vivah muhurat 2025 when auspicious time for marriage in the year 2025 know here

Vivah Muhurat 2025 : साल 2025 में कब-कब है शादी-विवाह का मुहूर्त, जानें यहां...

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vivah Muhurat 2025 : सनातन धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं। मिथिला समाज में भी कोई भी शुभ कार्य पंचांग का शुभ मुहूर्त देखकर ही शुरू किया जाता है। ऐसे में इस साल 2025 में जनवरी से जून तक कुल 40 शुभ मुहूर्त हैं।

Vivah Muhurat 2025
Vivah Muhurat 2025 : सनातन धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं। मिथिला समाज में भी कोई भी शुभ कार्य पंचांग का शुभ मुहूर्त देखकर ही शुरू किया जाता है। ऐसे में इस साल 2025 में जनवरी से जून तक कुल 40 शुभ मुहूर्त हैं। इन शुभ मुहूर्त में मांगलिक कार्य कर सकते हैं। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि साल 2025 में कब-कब शादी-विवाह का शुभ मुहूर्त है।

शुभ मुहूर्त में की गई शादी या कोई भी बड़ा कार्यक्रम शुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त में आयोजित कोई भी कार्यक्रम हमेशा शांति और प्रेम का सामंजस्य बनाए रखता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खरमास समाप्त होते ही शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार साल 2025 में सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त हैं। इन तिथियों पर लोग शादी और शुभ कार्य कर सकते हैं। 

जनवरी से जून तक मिलेंगे शुभ मुहूर्त

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। पंचांग के अनुसार जनवरी से जून तक कुल 40 शुभ मुहूर्त हैं। अगर शुभ मुहूर्त की तारीखों की बात करें तो जनवरी में तारीखें 23, 24, 29 और 30 हैं। फरवरी में तारीखें 2, 3, 6, 7, 16, 18, 19, 20, 21, 24 और 26 हैं। मार्च में तारीखें 2, 3, 6, 7 और अप्रैल में तारीखें 16, 18, 21, 23, 25 और 30 हैं। 

मई में तारीखें 1, 7, 8, 9, 11, 18, 19, 22, 23, 24, 28 और जून में तारीखें 1, 2, 4 और 6 हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी शुभ मुहूर्त हैं और इन मुहूर्तों पर शादियों का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने बताया कि इन सभी शुभ मुहूर्तों के अलावा शुभ मुहूर्त की तिथि वर-वधू दोनों की कुंडली देखकर और फिर उस व्यक्ति के लिए सबसे अच्छे ग्रहों के अनुसार तय की जाती है।

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: शुभ संयोग के साथ मनाया जाएगा सोम प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि

यह भी पढ़ें- Vasant Panchami 2025: वसन्त पंचमी पर मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए जरूर करें ये उपाय

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel