Akshaya Tritiya 2025: इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा. हर साल अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है.
Akshaya Tritiya 2025: इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा. हर साल अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. इस दिन को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है. अक्षय तृतीया का दिन साल भर शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है. ऐसे में इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य किया जा सकता है. अक्षय तृतीया का दिन गृह प्रवेश के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. वहीं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है. कहा जाता है कि सोना खरीदने से साल भर घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन ये चीजें भी खरीद सकते हैं. विराम
चांदी
अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप चांदी भी खरीद सकते हैं। सोने की तरह चांदी भी पवित्र धातुओं में से एक है। आप अक्षय तृतीया के दिन चांदी का सिक्का या कोई अन्य वस्तु खरीद सकते हैं।
जौ
अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीदना भी शुभ और लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन जौ खरीदने से घर में समृद्धि आती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसलिए आप अक्षय तृतीया के दिन जौ भी अपने घर ला सकते हैं।
कौड़ी
अगर आप चाहते हैं कि देवी लक्ष्मी की कृपा आपके घर और परिवार पर हमेशा बनी रहे तो अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी जरूर खरीदें। कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी को कौड़ी बहुत प्रिय होती है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन देवी लक्ष्मी के चरणों में कौड़ी चढ़ाएं और फिर बाद में उसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे आपके धन में वृद्धि होगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
घर-वाहन
अक्षय तृतीया के दिन आप सोना-चांदी के अलावा घर और वाहन भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही परिवार में एकता और खुशहाली बनी रहती है।
मिट्टी का घड़ा या मटका
अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का घड़ा खरीदना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन मिट्टी का घड़ा घर लाकर उसमें शर्बत भरकर दान करने से कई गुना अधिक शुभ फल मिलता है।