facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  vaisakha amavasya upay do on day of vaisakha amavasya you get relief from pitra dosh and kalsarp dosh

Vaisakha Amavasya Upay: वैशाख अमावस्या के दिन जरूर करें ये खास उपाय, पितृ दोष व कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vaisakha Amavasya Upay: कई बार कुंडली में कालसर्प दोष या पितृ दोष होने पर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक और शारीरिक परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इससे व्यक्ति का विकास रुक जाता है। वहीं, इन सभी दोषों से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि को शुभ माना गया है।

Vaisakha Amavasya Upay
Vaisakha Amavasya Upay: कई बार कुंडली में कालसर्प दोष या पितृ दोष होने पर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक और शारीरिक परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इससे व्यक्ति का विकास रुक जाता है। वहीं, इन सभी दोषों से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि को शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पितृ या कालसर्प दोष से संबंधित उपाय करने से मुक्ति मिलती है। बता दें कि कुछ ही दिन बाद वैशाख अमावस्या की तिथि आने वाली है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार की अमावस्या तिथि बेहद खास रहने वाली है।

वैदिक पंचांग के अनुसार 27 अप्रैल को वैशाख माह की अमावस्या तिथि है। अगर किसी कारणवश पितर नाराज हैं या कुंडली में कालसर्प दोष है तो वैशाख अमावस्या पर उपाय करके पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यता है कि जो जातक इन उपायों को करते हैं उन्हें कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में माघ और कार्तिक की तरह वैशाख महीने को भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख का महीना श्री कृष्ण को बेहद ही प्रिय है।

कैसे जानें पितृ दोष है?

ज्योतिषी बताते हैं कि पितृ दोष के कई लक्षण होते हैं। जैसे घर के पेड़-पौधे अचानक सूख जाना। घर में लगातार गृह क्लेश बना रहना। दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है। विवाह में देरी होना। परीक्षा में बार-बार फेल होना। संतान सुख से वंचित रहना। धन कमाने के बावजूद घर पर न टिक पाना आदि।

काल सर्प दोष के लक्षण

ज्योतिषी के अनुसार काल सर्प दोष के कई लक्षण होते हैं। जैसे रात को सोते समय सांप दिखना। रात में डरावने सपने आना। अनिद्रा से पीड़ित होना। मानसिक तनाव। जीवनसाथी से लगातार बहस होना। ये काल सर्प दोष के लक्षण हैं।

अमावस्या पर करें ये उपाय

वैशाख अमावस्या के दिन सुबह नदी या तालाब में स्नान करें और पितरों के नाम पर तर्पण आदि करें। इसके बाद पीपल के पेड़ के नीचे जल, दूध और तिल चढ़ाएं। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे पितर बहुत प्रसन्न होंगे। इसके अलावा किसी हनुमान या शिव मंदिर में जाकर पूजा करें। चुपचाप चांदी का सांप चढ़ाएं। अगर व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे एक ही दिन में पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन नहीं खरीद पा रहे हैं सोना? तो घर ले आएं ये चीजें

यह भी पढ़ें- May Month Grah Gochar : मई महीने में कई बड़े ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, देश दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel