विज्ञापन
Home  dharm  shivling par chadha prasad kyon nahin khana chahie should the prasad offered to shivling be eaten or not

Shivling Prasad Rules: शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद खाना चाहिए या नहीं? जानें क्या है नियम

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Shiv Ka Prasad: सनातन धर्म में भगवान की पूजा में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद अमृत के समान पवित्र माना जाता है, इस प्रसाद को ग्रहण करने से मनुष्य को स्वयं भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Shivling Prasad Rules
Shiv Ka Prasad: सनातन धर्म में भगवान की पूजा में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद अमृत के समान पवित्र माना जाता है, इस प्रसाद को ग्रहण करने से मनुष्य को स्वयं भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आमतौर पर सभी देवी-देवताओं की पूजा में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद बांटा और खाया जाता है। शिवलिंग पर चढ़ाए गए प्रसाद का सेवन करना वर्जित होता है। अगर आप भी सावन में शिवलिंग की पूजा करते हैं तो जान लें कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद क्यों नहीं खाना चाहिए।

शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद क्यों नहीं खाते?

शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव के मुख से चंडेश्वर नामक गण प्रकट हुए थे। चंडेश्वर भूत-प्रेतों के मुखिया हैं। मान्यता है कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद चंडेश्वर का होता है। यही कारण है कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण करना भूत-प्रेतों का भोजन ग्रहण करने के समान है। इसी कारण शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद खाना वर्जित है।

किस शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद खाना वर्जित है?

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मिट्टी, पत्थर और चीनी मिट्टी से बने शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद नहीं खाना चाहिए, यह चंडेश्वर का अंग होता है।

सावन सोमवार को मिट्टी का शिवलिंग बनाकर पूजा करने वालों को शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण नहीं करना चाहिए, उसे जल में विसर्जित कर देना चाहिए।

पारद शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खाना शुभ

धातु से बने शिवलिंग का प्रसाद खाया जा सकता है, जैसे चांदी, तांबे, पीतल से बने शिवलिंग की पूजा में चढ़ाया जाने वाला प्रसाद शिव का अंश माना जाता है। शिवपुराण में कहा गया है कि भगवान शिव का प्रसाद असंख्य पापों का नाश करता है। पारद शिवलिंग पर प्रसाद चढ़ाने के बाद आप इसे खा सकते हैं और घर भी ले जा सकते हैं। इससे किसी भी तरह का पाप नहीं लगता।

प्रसाद चढ़ाने के नियम 

भगवान को हमेशा सात्विक चीजों का भोग लगाना चाहिए। प्रसाद को कभी भी जमीन पर नहीं चढ़ाना चाहिए। पीतल या चांदी आदि धातु से बने बर्तन में ही प्रसाद चढ़ाएं। पूजा पूरी होने के बाद भगवान के पास से प्रसाद लेकर परिवार के साथ भक्ति भाव से ग्रहण करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 
Saptarshi Story: कौन हैं सप्तऋषि? जानिए इन महान ऋषियों की दिव्य गाथा

Kaise Hua Bali Aur Sugriv Ka Janm: कैसे हुआ बाली और सुग्रीव का जन्म? जानें क्या है पौराणिक कथा!
Lord Shiva and Mata Parvati story: आखिर क्यों दिया महादेव ने मां पार्वती को श्राप? जानें पौराणिक कथा

Hanuman Janmotsav 2025: आखिर हनुमान जी के भोग में क्यों अर्पित किया जाता है तुलसी पत्र? जानें पौराणिक कथा!

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel