विज्ञापन
Home  dharm  hanuman jayanti 2025 why tulsi leaves are offered to hanuman ji know mythological story

Hanuman Janmotsav 2025: आखिर हनुमान जी के भोग में क्यों अर्पित किया जाता है तुलसी पत्र? जानें पौराणिक कथा!

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव 2025 इस साल 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। बजरंगबली की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही श्री राम भक्त हनुमान जी को तुलसी अर्पित करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है।

Hanuman Jayanti 2025
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव 2025 इस साल 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। बजरंगबली की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही श्री राम भक्त हनुमान जी को तुलसी अर्पित करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा भी है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार माता सीता हनुमान जी को भोजन करा रही थीं। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाए। सारा भोजन खत्म होने के बाद भी हनुमान जी की भूख शांत नहीं हुई और वे और भोजन की मांग करने लगे। इससे माता सीता चिंतित हो गईं और उन्होंने पूरी बात राम जी को बताई।

भगवान श्री राम ने दिया यह सुझाव

तब भगवान ने माता सीता से कहा कि वे हनुमान के भोजन में तुलसी का पत्ता डाल दें। ऐसा करने से हनुमान की भूख शांत हो जाएगी। तब राम जी के निर्देशानुसार माता सीता ने हनुमान जी के भोजन में तुलसी के पत्ते डाल दिए, जिसे खाने के बाद बजरंगबली की भूख शांत हो गई। तभी से यह मान्यता चली आ रही है कि हनुमान जी के भोग में तुलसी के पत्ते जरूर डालने चाहिए।

यह भी एक कारण है

भगवान विष्णु के सभी अवतारों को भोग में तुलसी के पत्ते जरूर चढ़ाए जाते हैं, क्योंकि इसके बिना उनका भोग अधूरा रहता है। ऐसे में भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान श्री राम के परम भक्त होने के नाते हनुमान जी को भोग में तुलसी चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

मिलते हैं ये लाभ

हनुमान जी की पूजा में तुलसी चढ़ाने का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा करने से हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को तुलसी चढ़ाने से भक्त के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इसके साथ ही हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाने से भी भक्त को विशेष लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Kaise Hua Bali Aur Sugriv Ka Janm: कैसे हुआ बाली और सुग्रीव का जन्म? जानें क्या है पौराणिक कथा!

यह भी पढ़ें- Saptarshi Story: कौन हैं सप्तऋषि? जानिए इन महान ऋषियों की दिव्य गाथा

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel