facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  shakun apshakun seeing these birds early in morning is very auspicious know here

Shakun Apshakun: सुबह-सुबह इन पंक्षियों को देखना होता है बेहद शुभ, जानें यहां...

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Shakun Apshakun:  प्रकृति हमें कई माध्यमों से कुछ संकेत देती है। रोजमर्रा की जिंदगी में शुभ और अशुभ के संकेत हमेशा मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक शुभ संकेत है तीन खास पक्षियों का दिखना।

Shakun Apshakun
Shakun Apshakun:  प्रकृति हमें कई माध्यमों से कुछ संकेत देती है। रोजमर्रा की जिंदगी में शुभ और अशुभ के संकेत हमेशा मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक शुभ संकेत है तीन खास पक्षियों का दिखना। आइए जानते हैं वो कौन से पक्षी हैं और वो हमें क्या संकेत देते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार मनुष्य के जीवन में शकुन और अपशकुन का बहुत महत्व होता है। 

ये हमारे जीवन से जुड़ा कोई न कोई संकेत जरूर देते हैं। शास्त्रों में इन संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। हर दिन दिखने वाली चीजें या वस्तुएं हमारे जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत देती हैं। 

ऐसे में हम सभी जानना चाहते हैं कि इन चीजों का क्या मतलब होता है। तो आइए आपको बताते हैं कि घर से बाहर कदम रखते ही दिखाई देने वाले तीन पक्षियों के शुभ शकुन क्या होते हैं। शकुन और अपशकुन शास्त्र के अनुसार, वो पक्षी जिनका दिखना बहुत ही शुभ माना गया है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अगर आपको ये दिख जाएं तो क्या आपको अच्छे दिन आने वाले हैं। 

तोता दिखना 

शास्त्रों के अनुसार अगर आपको तोता दिख जाए तो समझ लें कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं यानी तोता दिखना बेहद शुभ माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तोता दिखना धन लाभ का भी संकेत होता है। मान्यता है कि यदि सुबह-सुबह आपने तोते का जोड़ा देखा है तो इसका मतलब है कि वैवाहिक जीवन में बहुत सारा प्यार बढ़ने वाला है। साथ ही साथ तोता देखना भी घर में खुशहाली और समृद्धि का संकेत है।

उल्लू देखना

अगर आपको उल्लू दिखाई दे तो यह घर में लक्ष्मी के आने का संकेत है। अगर आपको उल्लू दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आर्थिक परेशानियां खत्म होने वाली हैं। उल्लू देखना भी व्यापार और नौकरी में तरक्की का संकेत है।

मोर देखना

मोर देखना बहुत ही शुभ संकेत है। मोर भगवान कार्तिकेय का वाहन है, इसलिए माना जाता है कि मोर को देखना कार्यक्षेत्र में सफलता का संकेत देता है। साथ ही यह घर की सुख-समृद्धि में तरक्की का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें- Religious Places In India: ये है भारत के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र धार्मिक स्थल, यहां जाने से मिल जाता है मोक्ष

यह भी पढ़ें- Durga Kavach: बुरी शक्तियों को दूर रखता है श्री दुर्गा रक्षा कवच, रोज पाठ करने से बरसती है देवी मां की कृपा

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel