Religious Places In India: भारत सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक विविधताओं वाला देश है। यहां के लोगों में धर्म के प्रति गहरी आस्था है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छोटे-छोटे गांवों से लेकर बड़े-बड़े महानगरों तक कई धार्मिक स्थल हैं।
Religious Places In India: भारत सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक विविधताओं वाला देश है। यहां के लोगों में धर्म के प्रति गहरी आस्था है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छोटे-छोटे गांवों से लेकर बड़े-बड़े महानगरों तक कई धार्मिक स्थल हैं। हर जगह का अपना महत्व और इतिहास है, उनके चमत्कारों की कहानी आज भी लोगों को हैरान कर देती है। देश की चारों दिशाओं में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जहां जाना बहुत ही फलदायी माना जाता है।
भारत के धार्मिक स्थल
अयोध्या राम मंदिर
पौराणिक ग्रंथों में अयोध्या को बहुत ही फलदायी और सात मोक्षदायिनी पुरियों में से एक बताया जाता है। बता दें कि अयोध्या नगरी श्री राम की जन्म स्थल माना गया है। क्योंकि अयोध्या में भगवान श्री राम जी का मंदिर का इतिहास 11वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि इस मंदिर को मूल रूप से भगवान राम को समर्पित करने के लिए बनाया गया था। यह मंदिर सदियों तक एक प्रतिष्ठित पूजा स्थल बना रहा है। बता दें कि यह भक्ति और आस्था का प्रतीक भी माना जाता है। अयोध्या में राम मंदिर का इतिहास जगजाहिर है।
अमरनाथ, श्रीनगर
धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अमरनाथ धाम को तीर्थों का तीर्थ कहा गया है, क्योंकि यहीं पर भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को अमरता का रहस्य बताया था। यहां की मुख्य विशेषता पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्माण है। सावन के पवित्र महीने में यह स्थान भक्तों से भरा रहता है।
Trending Video
जगन्नाथ मंदिर, पुरी
ओडिशा राज्य के तटीय शहर पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के चार धामों में से एक माना जाता है। बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी और रामेश्वरम ये चार धाम हैं जहां दर्शन मात्र से व्यक्ति के हर पाप धुल जाते हैं और वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। हर साल जून के महीने में आयोजित होने वाला इस मंदिर का रथ यात्रा उत्सव विश्व प्रसिद्ध है।
वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर रूप की पूजा की जाती है। यह हिंदू मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला और शिल्पकला का अद्भुत उदाहरण है। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि भगवान विष्णु ने कुछ समय तक तिरुमाला के पास स्थित स्वामी पुष्करणी सरोवर के तट पर निवास किया था। भक्त यहां आकर अपने बाल दान करते हैं।