facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  saint stories  who is anantashree decorated jagadgurunimbarkacharyapeethadhishwar know here

Jagadgurunimbarkacharyapeethadhishwar: कौन है अनंतश्री विभूषित जगद्गुरुनिम्बार्काचार्यपीठधीश्वर, जानें यहां...

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Jagadgurunimbarkacharyapeethadhishwar Shree Shyamsharan Devacharya: भारत में कई ऐसे संत और महंतों के बारे में जिक्र किया गया है। ऐसे में आज इस खबर में एक ऐसे महाराज की के बारे में बताने वाले हैं, जिसे श्री सुदर्शन चक्र के अवतार माना गया है।

Jagadgurunimbarkacharyapeethadhishwar

Jagadgurunimbarkacharyapeethadhishwar Shree Shyamsharan Devacharya: भारत में कई ऐसे संत और महंतों के बारे में जिक्र किया गया है। ऐसे में आज इस खबर में एक ऐसे महाराज की के बारे में बताने वाले हैं, जिसे श्री सुदर्शन चक्र के अवतार माना गया है। बात कर रहे हैं अनंतश्री विभूषित जगद्गुरुनिम्बार्काचार्यपीठधीश्वर श्री श्यामशरण देवाचार्य श्री जी महाराज की। जी हां, तो आइए इस खबर में इनके जीवन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानते हैं।

अनंतश्री विभूषित जगद्गुरुनिम्बार्काचार्यपीठधीश्वर जी महाराज का जन्म

समस्त सनातनधर्मियों एवं श्री निम्बार्क सम्प्रदाय के भक्तों में सर्वाधिक प्रिय श्री श्यामशरणदेवाचार्यजी महाराज, श्री निम्बार्क तीर्थ जी का जन्म मंगलवार-राज. वि. सं. 2043 के अनुसार भाद्रपद षष्ठी (बलदेव छठ) 9 सितम्बर 1986 को हुई थी।

कब बने आचार्यपीठ के उत्तराधिकारी

स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय विराट सनातन धर्म सम्मेलन के छठे चरण में अनंत श्री-विभूषित जगद्गुरु श्री निम्बार्काचार्यपीठाधीश्वर श्रीराधासर्वेश्वरशरणदेवाचार्य श्री 'श्रीजी' महाराज को रविवार, 23/05/1993 को श्री कोचर एवं सभी पथ-यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की मंगल भावना के अनुरूप आचार्यपीठ के उत्तराधिकारी के रूप में प्रतिष्ठित किया गया और उन्हें दीक्षा दिया गया।

आचार्यपीठ में प्रतिष्ठित विद्वानों से प्राप्त की शिक्षा

तत्पश्चात् 5-5-1995 के शुभ दिन पर पूज्य आचार्यश्री से विरक्त दीक्षा लेकर आपने आचार्यपीठ में प्रतिष्ठित विद्वानों से शिक्षा प्राप्त की। दि0 14 जनवरी 2017 को श्री राधा सर्वेश्वरशरणदेवाचार्य श्री श्रीजी महाराज का भगवद्धाम नामांकन प्रवेश दि0 1-02-2017 बसंत पंचमी के दिन आप श्री आचार्यपादभिषक्ताय जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्री श्रीजी महाराज बन गये।

यह भी पढ़ें- Dhirendra Krishna Shastri Biography: कौन है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें जीवन परिचय

यह भी पढ़ें- Jagadguru Shri vallabhacharya Ji Maharaj: कौन है श्री वल्लभाचार्य जी महाराज, जानें यहां...

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel