facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  saint stories  who is pandit dhirendra krishna shastri know his biography

Dhirendra Krishna Shastri Biography: कौन है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें जीवन परिचय

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Dhirendra Krishna Shastri Biography: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत के संतों और बाबाओं में सबसे चर्चित हैं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश-विदेश में काफी प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

Dhirendra Krishna Shastri Biography
Dhirendra Krishna Shastri Biography: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत के संतों और बाबाओं में सबसे चर्चित हैं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देश-विदेश में काफी प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कौन हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।

कौन हैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। कहा जाता है कि बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को हनुमान जी के प्रत्यक्ष दर्शन हुए हैं। महाराज धीरेंद्र शास्त्री अपने चमत्कारों के कारण पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। वे पर्ची देकर अपने भक्तों की समस्याओं का समाधान करते हैं। मान्यता है कि बागेश्वर धाम में जो भक्त अर्जी लगाता है, धीरेंद्र शास्त्री उसकी सारी समस्याएं एक कागज पर लिखकर उसका समाधान बताते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर और पुजारी भी हैं। देश के कोने-कोने से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं और अपनी समस्याओं के लिए अर्जी लगाते हैं। इसके साथ ही महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी प्रसिद्ध कथावाचक हैं और दिव्य दरबार लगाते हैं। बागेश्वर धाम में कई पीढ़ियों से प्रसिद्ध संत दरबार लगाते आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री से पहले उनके दादा भगवान दास गर्ग यहां दरबार लगाते थे।

हालांकि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवादों से भी घिरे रहते हैं। कई लोग उनके उपाय को चमत्कार बताते हैं तो कुछ इसे अंधविश्वास। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि महाराज धीरेंद्र शास्त्री पर लाखों भक्तों की अपार आस्था है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जीवनी

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़गंज गांव में हुआ था और इस स्थान पर हनुमान जी को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है, बागेश्वर धाम।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादा पंडित भगवान दास गर्ग ने चित्रकूट के निर्मोही अखाड़े से दीक्षा ली थी। उन्होंने बागेश्वर धाम का जीर्णोद्धार कराया था।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादा भगवान दास गर्ग बागेश्वर धाम में दरबार लगाते थे।

बताया जाता है कि धीरेंद्र शास्त्री के पिता रामकृपाल गर्ग नशे के आदी थे और वे बागेश्वर धाम का काम नहीं करते हैं। उनकी मां का नाम सरोज गर्ग है, जो गृहिणी हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का नाम शालिग्राम गर्ग है जो बागेश्वर धाम का काम देखते हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गढ़ा गांव के सरकारी स्कूल से की। फिर उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की। हालांकि कुछ लोग कहते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री आठवीं पास हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 12 साल की उम्र से ही प्रवचन देना शुरू कर दिया था। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री पर बालाजी हनुमान की असीम कृपा है और उन्होंने कई सिद्धियां भी प्राप्त की हैं।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel