Vaishno Temple Maharajganj: यूपी का महराजगंज जिले में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जो अपनी खास धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं।
Vaishno Temple Maharajganj: यूपी का महराजगंज जिले में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जो अपनी खास धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक ऐतिहासिक मंदिर महराजगंज और कुशीनगर जिले की सीमा पर मौजूद है। जो काफी ऐतिहासिक है।
दरअसल बात कर रहे हैं दोनों जिलों की सीमा पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर की, जो अपनी प्रचलित कथाओं और ऐतिहासिक मान्यताओं के कारण लोकप्रिय है। जिले का इकलौता वैष्णो देवी मंदिर कहलाने वाला यह धार्मिक स्थल जल्द ही अपने नए स्वरूप में सबके सामने होगा। दरअसल इस मंदिर पर निर्माण कार्य चल रहा है।
कोई भी नए कपड़े पहनकर नहीं जा सकता था
जिले के आखिरी छोर पर स्थित वैष्णो मंदिर काफी प्राचीन है। इसका सही अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है। जब हम मंदिर की दीवारों को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि इस मंदिर की शिल्पकला काफी पुरानी है, जो आज के समय में देखने को नहीं मिलती। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब कोई भी व्यक्ति नए कपड़े पहनकर इस मंदिर से होकर नहीं गुजर सकता था। हालांकि, बहुत पहले यहां एक पुजारी हुआ करते थे जो लोगों की प्रार्थना करके इस समस्या से मुक्ति दिलाते थे। वह आगे बताते हैं कि स्थानीय लोगों में यह कहानी काफी प्रचलित है।