विज्ञापन
Home  dharm  religious places  uttarakhand bageshwar temple justice temple provides justice is located called kotwal of kashi

Justice Temple : उत्तराखंड में स्थित है न्याय दिलाने वाला मंदिर, कहा जाता है काशी का कोतवाल

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Uttarakhand Justice Temple : उत्तराखंड की पावन धरती बागेश्वर को धर्म की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां कई ऐसे अद्भुत और रहस्यमयी मंदिर हैं, जो आस्था का केंद्र हैं। यहां एक ऐसा मंदिर भी है, जहां न्याय मिलता है।

Uttarakhand Justice Temple
Uttarakhand Justice Temple : उत्तराखंड की पावन धरती बागेश्वर को धर्म की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां कई ऐसे अद्भुत और रहस्यमयी मंदिर हैं, जो आस्था का केंद्र हैं। यहां एक ऐसा मंदिर भी है, जहां न्याय मिलता है। बाबा कालभैरव का प्राचीन मंदिर, जिन्हें काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह मंदिर भक्तों को मानसिक शांति तो देता ही है, साथ ही न्याय भी प्रदान करता है। 

पौराणिक मान्यता के अनुसार बाबा कालभैरव भगवान शिव का रौद्र रूप हैं। वे बुराई का अंत करने और अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए जाने जाते हैं। बागेश्वर का यह मंदिर कई सालों वर्षों से आस्थावानों के लिए आस्था का प्रतीक बन गया है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में मात्र एक मुट्ठी उड़द की दाल चढ़ाने से ही श्रद्धालुओं की सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। जिन लोगों को किसी कारणवश न्याय नहीं मिल पा रहा है। उनके लिए यह मंदिर बहुत काम का है। 

उड़द की दाल चढ़ाने से पूरी होती है मनोकामना

अगर किसी का काम लंबे समय से अटका हुआ है। कोर्ट-कचहरी के मामले चल रहे हैं या जीवन में कोई बाधा आ रही है, तो बाबा कालभैरव के दरबार में उड़द की दाल चढ़ाने से राहत मिलती है। कई भक्त मांस का भोग लगाने के बाद अपने संकल्प के अनुसार बाबा को विशेष भोग भी लगाते हैं। तांत्रिक पूजा में भी कालभैरव को मांस और मदिरा का भोग लगाया जाता है, लेकिन कई भक्त शुद्धता का पालन करते हुए उड़द और चावल की खिचड़ी का भोग लगाते हैं। यह मंदिर सात्विक पूजा करने वाले भक्तों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयुक्त है।

मंदिर में हर रोज होती है विशेष पूजा और आरती

बता दें कि इस मंदिर में हर रोज पूजा होती है इसके साथ ही विशेष प्रकार की आरती का आयोजन भी होता है। इस मंदिर में मंगलवार और शनिवार के दिन भक्तों की विशेष भीड़ देखने को मिलती है। क्योंकि ये दिन कालभैरव की पूजा के लिए शुभ माने जाते हैं। इस मंदिर में सच्चे मन से की गई हर प्रार्थना अवश्य पूरी होती है। बाबा कालभैरव का यह मंदिर बागेश्वर ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए भी आस्था का बड़ा केंद्र बन गया है। न्याय की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह स्थान उम्मीद की आखिरी किरण है।

यह भी पढ़ें- Shree Siddhivinayak Temple: कैसे हुई मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर की स्थापना? जानें इसकी रोचक कहानियां

यह भी पढ़ें- Shiva Purana: माता पार्वती और शिव जी का विवाह कैसै हुआ था संपन्न? जानिए भोलेनाथ की बारात में कौन हुए थे शामिल

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel