विज्ञापन
Home  dharm  religious places  maa baglamukhi temples where famous temples of maa baglamukhi in country know here

Maa Baglamukhi Temples: देश में कहां-कहां है मां बगलामुखी के प्रसिद्ध मंदिर, जानें यहां...

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Maa Baglamukhi Famous Temples: बगलामुखी जयंती वैशाख शुक्ल की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं देवी हैं, जिनकी पूजा माता पार्वती के उग्र रूप में की जाती है।

Maa Baglamukhi Temples
Maa Baglamukhi Famous Temples: बगलामुखी जयंती वैशाख शुक्ल की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं देवी हैं, जिनकी पूजा माता पार्वती के उग्र रूप में की जाती है। मान्यता है कि मां बगलामुखी की पूजा करने से नकारात्मकता का नाश होता है।

मां बगलामुखी के बारे में कहा जाता है कि वे इतनी शक्तिशाली हैं कि यदि संपूर्ण ब्रह्मांड की शक्तियां मिल भी जाएं तो वे मां बगलामुखी का मुकाबला नहीं कर सकतीं। मां बगलामुखी को पीला रंग बहुत प्रिय है, जिस कारण मां को पीतांबरी भी कहा जाता है। इसलिए मां बगलामुखी की पूजा में पीले वस्त्र, पीले फूल, पीला प्रसाद आदि पीली चीजें चढ़ाने से मां प्रसन्न होती हैं।

मां बगलामुखी के कई मंदिर देश भर स्थित हैं। लेकिन ऐसी मान्यता है कि ऐसे मंदिर हैं जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और प्राचीन हैं। ये मंदिर दतिया जो मध्य प्रदेश , कांगड़ा हिमाचल प्रदेश और नलखेड़ा जो इस समय मध्य प्रदेश में स्थित हैं। बगलामुखी जयंती पर जानिए इन मंदिरों के बारे में।

कहा है मां बगलामुखी के प्रसिद्ध मंदिर

दुनिया का सबसे पुराना बगलामुखी मंदिर मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में है, जहां मां बगलामुखी का दरबार लगता है। यहां मां की स्वयंभू मूर्ति है। कहा जाता है कि इसकी स्थापना महाभारत युद्ध के 12वें दिन हुई थी।

कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में मां बगलामुखी का ऐतिहासिक मंदिर है। सिद्धपीठ मां बगलामुखी के इस मंदिर में भक्त अपने कष्टों से मुक्ति पाने और पूजा-हवन करने आते हैं। यहां तक कि राजनेता और अभिनेता भी इस मंदिर में आते हैं।

मां बगलामुखी के तीन प्रसिद्ध मंदिरों में से एक मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित मां का मंदिर है। इसे पीतांबर देवी के नाम से भी जाना जाता है। देवी बगलामुखी की कृपा पाने के लिए यहां कुशल पुजारियों द्वारा अनुष्ठान किए जाते हैं। मां बगलामुखी के इस पीतांबर पीठ परिसर में आने वाले भक्त भक्ति और आस्था से ओतप्रोत होते हैं।

यह भी पढ़ें- Hanuman ji Ki 8 Shaktiyan: हनुमान जी को प्राप्त है 8 अद्भुत व दुर्लभ शक्तियां, जानें क्या है रहस्य

यह भी पढ़ें- Jwalamukhi Temple Mystery: हिमाचल प्रदेश का बेहद रहस्यमयी मंदिर, जहां गिरी थी माता सती की जीभ!

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel