विज्ञापन
Home  dharm  religious places  biggest shiv temples tallest shiva idol in india these are huge statues of lord shiva

Biggest Shiv Temples: ये हैं भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमाएं, इनके दर्शन के लिए दुनिया भर से आते हैं लोग

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Biggest Shiv Temples: हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रमुख देवताओं में से एक माना जाता है। भगवान शिव की भक्ति में लीन रहने वाले कई भक्त हैं। भगवान शिव भक्तों के लिए बहुत पूजनीय माने जाते हैं।

Biggest Shiv Temple
Biggest Shiv Temples: हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रमुख देवताओं में से एक माना जाता है। भगवान शिव की भक्ति में लीन रहने वाले कई भक्त हैं। भगवान शिव भक्तों के लिए बहुत पूजनीय माने जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग भगवान शिव के मंदिर और बड़े शिवालयों में दर्शन करने जाते हैं। अगर आप भी भारत में मौजूद भगवान शिव की विशाल प्रतिमाओं को देखना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको उन सभी जगहों के बारे में बताएंगे जहां भगवान शिव की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में। भगवान शिव की विशाल प्रतिमाएं अगर आप भी दुनिया भर में मौजूद विशाल शिव प्रतिमाओं को देखना चाहते हैं तो भारत के राजस्थान राज्य के नाथद्वारा में 'विश्वास स्वरूपम' दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमाओं में से एक है। इस प्रतिमा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। जानकारी के मुताबिक यह प्रतिमा 369 फीट ऊंची है और 51 बीघा की पहाड़ी पर मौजूद है।

आदियोगी शिव प्रतिमा (Adiyogi Shiva Statue)

इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्थित आदियोगी शिव प्रतिमा सबसे बड़ी शिव प्रतिमाओं में से एक है। जानकारी के अनुसार इसे सतगुरु जग्गी वासुदेव ने डिजाइन किया है और इसकी ऊंचाई 112 फीट है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह प्रतिमा स्टील से बनी है। आदियोगी की इस शिव प्रतिमा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।

कर्नाटक में विशाल शिव प्रतिमा (Huge Shiva statue in Karnataka)

दुनिया की सबसे बड़ी शिव प्रतिमाओं में से एक शिव प्रतिमा कर्नाटक के मुरुंडेश्वर इलाके में बनी है। इस शिव प्रतिमा की ऊंचाई 123 फीट है। यह प्रतिमा कंदुक गिरी पर्वत पर बनी है। इतना ही नहीं, अरब सागर के तट पर बनी यह शिव प्रतिमा वाकई देखने लायक है। यहां भगवान के दर्शन के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं।

हर की पौड़ी पर शिव प्रतिमा (Shiva statue at Har ki Pauri)

उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी पर एक विशाल शिव प्रतिमा बनी है। यह प्रतिमा खड़ी मुद्रा में है, जिसकी ऊंचाई 100 फीट के करीब है। गंगा के किनारे बनी इस शिव प्रतिमा को देखने के लिए यहां रोजाना कई श्रद्धालु आते हैं।

गुजरात में मौजूद है शिव प्रतिमा (Shiva Statue Is Present In Gujarat)

इसके अलावा भारत के गुजरात राज्य के वडोदरा शहर में 111 फीट की ऊंचाई पर बनी शिव प्रतिमा पर सोने का लेप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह एक खूबसूरत शिव प्रतिमा है, जिसे बनाने में करीब 12 करोड़ रुपए की लागत आई है। आप भारत में मौजूद इन सभी विशाल प्रतिमाओं को देख सकते हैं।

यहां भी पढ़ें:-

Kashi Vishwanath Temple: कब और कौन करता है काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तर्षि आरती?

Biggest Shiv Temples: ये हैं भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमाएं, इनके दर्शन के लिए दुनिया भर से आते हैं लोग

Jyotirlingas in India: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, जानें महत्व, स्थान और इतिहास

Shitla Mata Temple: इस मंदिर में 7 बहनों के साथ विराजमान हैं मां शीतला, जानें 400 साल पुराना मंदिर का इतिहास

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel