विज्ञापन
Home  dharm  religious places  this temple mother shitla seated with 7 sisters temple know history of this 400 year old temple

Shitla Mata Temple: इस मंदिर में 7 बहनों के साथ विराजमान हैं मां शीतला, जानें 400 साल पुराना मंदिर का इतिहास

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Shitla Mata Temple:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, अतुल्य विरासत और धार्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर की विरासत में एक मंदिर भी शामिल है जो अपनी अपार सुंदरता और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है।

Shitla Mata Temple
Shitla Mata Temple:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, अतुल्य विरासत और धार्मिक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर की विरासत में एक मंदिर भी शामिल है जो अपनी अपार सुंदरता और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। बड़ी शीतला माता मंदिर जो लखनऊ के टिकैतगंज में स्थित है। यह मंदिर लखनऊ के प्रमुख देवी मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की स्थापना करीब 400 साल पहले हुई थी। जहां आज भी यहां आने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि श्री बड़ी शीतला माता मंदिर के बारे में मान्यता है कि पहले इस स्थान पर एक तालाब था और उसके बीच में एक नीम का पेड़ था, जहां माता पिंडी के रूप में विराजमान थीं। एक दिन राजा टिकैतराय को माता का स्वप्न आया कि माता इस स्थान पर पिंडी के रूप में हैं और उन्हें बाहर निकालकर स्थापित किया जाना चाहिए। माता के इस स्वप्न की आज्ञा मानकर राजा ने खुदाई करवाई और माता पिंडी के रूप में प्रकट हुईं। बाद में वहां एक मंदिर का निर्माण कराया गया, जो अब श्री बड़ी शीतला माता मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। 

सात बहनों वाली माता

यहां माता शीतला अपनी सात बहनों के साथ विराजमान हैं। उन सात बहनों में माता सरस्वती, माता काली, माँ दुर्गा, माँ भैरवी, माँ खजुरिया शामिल हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में मां अन्नपूर्णा, मां चंडी, मनसा देवी, संकटमाता की भी पूजा की जाती है। शीतलाष्टमी पर यहाँ मुंडन, कर्णछेदन जैसे कई संस्कार करवाने की प्रथा है। नवरात्रि के दौरान माँ का विशेष श्रृंगार किया जाता है और पिछले 300 सालों से भी अधिक समय से यहाँ ऐतिहासिक मेला भी लगता है। नवरात्रि के दौरान लगने वाले इस मेले को लोग धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में पहचानते हैं।

भक्तों की गहरी आस्था

यहां आए एक भक्त का कहना है, यह माँ का सिद्ध दरबार है। यहाँ से मेरी सभी मनोकामनाएँ पूरी हुई हैं और माँ ने हमेशा मेरी झोली भरी है। यहाँ नवरात्रि के दौरान माँ का मंदिर जगमगाता है, मानो मां अपने सभी भक्तों को देख रही हों। अगर आप भी माँ के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको टिकैतगंज स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर आना होगा। आप चारबाग रेलवे स्टेशन से ऑटो कैब द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Sheetala Ashtami 2025: कौन हैं मां शीतला, क्या है इनका वाहन, जानें यहां सबकुछ

यह भी पढ़ें- Shiv Puran Katha: कैसे हुई थी माता सती की मृत्यु, जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel