विज्ञापन
Home  dharm  ram navmi 2025 how ram navami celebrated know its importance

Ram Navmi 2025: कैसे मनाते हैं रामनवमी का पर्व, जानें इसका महत्व

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Ram Navami 2025: राम नवमी का पर्व एक महत्वपूर्ण त्योहार हैं, जिसे पूरी दुनिया भर के लाखों-करोड़ों हिंदू बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं। राम नवमी का पर्व भगवान श्री राम के जन्म का याद दिलाता है। भगवान राम को श्री हरि विष्णु का सातवा अवतार माना जाता है।

Ram Navami 2025
Ram Navami 2025: राम नवमी का पर्व एक महत्वपूर्ण त्योहार हैं, जिसे पूरी दुनिया भर के लाखों-करोड़ों हिंदू बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं। राम नवमी का पर्व भगवान श्री राम के जन्म का याद दिलाता है। भगवान राम को श्री हरि विष्णु का सातवा अवतार माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम को सदाचार और करुणा के प्रतीक के रूप में भी सम्मानित किया जाता है। वैदिक  पंचांग के अनुसार, राम नवमी चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मनाई जाती है। रामनवमी का पर्व प्रत्येक साल मार्च या अप्रैल महीनों में मनाया जाता है। इस साल रामनवमी का पर्व 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।

क्या है रामनवमी का महत्व

वैदिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम नवमी धर्म के शाश्वत सिद्धांतों और बुराई पर अच्छाई की जीत की याद दिलाती है। क्योंकि भगवान श्री राम का जीवन कर्तव्य, सम्मान और बलिदान के आदर्शों का उदाहरण है, जो भक्तों को नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। साथ ही साथ धार्मिक जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करता है। राम नवमी का पर्व नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि उत्सव के समापन का भी प्रतीक माना गया है।

कैसे मनाते हैं राम नवमी का पर्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम नवमी के दिन भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ी महाकाव्य रामायण का पाठ किया जाता है। इसके साथ ही भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति दिखाने के लिए एक दिन का उपवास भी रखते हैं।

बता दें कि राम नवमी जाति, पंथ और राष्ट्रीयता की बाधाओं को पार करते हुए समुदायों के बीच एकता और सद्भाव को भी बढ़ावा देती है। भगवान श्री राम की पूजा करने के लिए विभिन्न पृष्ठभूमियों से भक्त आते हैं, जिससे सौहार्द और आपसी की भावना भी मन में बढ़ती है।

राम नवमी पर भक्त करते हैं राम जी की स्तुति

ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान श्री राम को प्रसन्न करने के लिए राम नवमी पर भक्त श्री राम की स्तुति में विशेष प्रार्थना और भजन गाते हैं। बता दें कि कई लोग भगवान श्री राम को समर्पित मंदिरों में जाते हैं और प्रार्थना करते हैं। साथ ही साथ भगवान श्री राम से समृद्ध, सफलता और विपत्ति से सुरक्षा के लिए कामना भी करते हैं।

श्री राम से सिखने वाली शिक्षाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शिक्षा करुणा, क्षमा और निःस्वार्थता, एक सद्गुणी और पूर्ण जीवन जीने के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों के रूप में काम करती हैं। राम नवमी भक्तों को इन शिक्षाओं पर चिंतन करने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का भी प्रयास प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2025: रामजी के जन्म से पहले मां कौशल्या ने खाया था पुत्रेष्टि यज्ञ का प्रसाद, जानें खीर का महत्व

यह भी पढ़ें- Maharshi Dronacharya Ka Janm: कैसे हुआ था गुरु द्रोणाचार्य का जन्म? जानिए रहस्यमयी कथा

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel