Ayodhya Ram Navami 2025 : भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस बार रामलला का जन्मोत्सव बेहद खास होगा। देश-दुनिया के लोग घर बैठे भगवान के सूर्य तिलक का आनंद लेंगे।
Ayodhya Ram Navami 2025 : भगवान राम की नगरी अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस बार रामलला का जन्मोत्सव बेहद खास होगा। देश-दुनिया के लोग घर बैठे भगवान के सूर्य तिलक का आनंद लेंगे। 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर सुबह 9:20 बजे भगवान की पूजा शुरू होगी। सुबह 10:30 बजे तक भगवान का अभिषेक होगा।
अभिषेक के बाद भगवान को वस्त्र पहनाए जाएंगे। कुछ देर के लिए पर्दा हटाया जाएगा। 11:50 बजे तक भगवान का श्रृंगार किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे सूर्य तिलक किया जाएगा। इस बार अगले 20 वर्षों के लिए भगवान रामलला के सूर्य तिलक की स्थाई व्यवस्था की जा रही है। पिछले वर्ष भगवान रामलला का सूर्य तिलक किया गया था, लेकिन यह अस्थायी रूप से किया गया था।
वैज्ञानिक विधि से होगा भगवान राम का सूर्य अभिषेक
अब भगवान के मस्तक का सूर्य अभिषेक वैज्ञानिक विधि से होगा। भगवान के प्रकाशोत्सव से पहले खोत्स विधि से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। साथ ही भगवान को नवीन वस्त्र पहनाए जाएंगे और सूर्य अभिषेक के बाद महाआरती की जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा पूरे देश और दुनिया में सूर्य अभिषेक का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
भगवान रामलला के प्रांगण में राम जन्मोत्सव की धूम है। नवरात्रि से ही उत्सव की धूम भी दिखने लगेगी। भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर राम जी की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करेगा। राम मंदिर परिसर में राम कथा का आयोजन किया जाएगा, जो 7 दिनों तक चलेगा। साथ ही रामचर्चा और रामायण पाठ, प्रतिदिन एक लाख महामंत्रों का जाप किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा भंडारे का आयोजन
रामनवमी पर भगवान का अभिषेक किया जाएगा। रामलला को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे और ठीक 12:00 बजे महाआरती की जाएगी। राम मंदिर परिसर में भगवान राम के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। राम की नगरी में हर घर, हर मठ में भगवान के जन्मोत्सव को लेकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें सभी मठ मंदिरों में भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन किए जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से इस बार कुबेर टीले पर राम भक्तों को भंडारा वितरित किया जाएगा। पिछले दिनों अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रामलला के जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने और सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक की थी।