facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  nirjala ekadashi upay do this special miraculous remedy pain and troubles will go away from life

Nirjala Ekadashi Upay: निर्जला एकादशी पर करें ये खास चमत्कारी उपाय, जीवन से दूर हो जाएगी सारी परेशानी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Nirjala Ekadashi Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत सनातन धर्म का सबसे कठिन व्रत माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिनों में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है ताकि आपका व्रत खंडित न हो और आपको इसका पूरा लाभ मिल सके।

Nirjala Ekadashi Upay
Nirjala Ekadashi Upay: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वैसे तो साल में 24 बार एकादशी व्रत रखा जाता है, लेकिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष महत्व है और जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, इसमें निर्जला व्रत रखने का नियम है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत सनातन धर्म का सबसे कठिन व्रत माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिनों में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है ताकि आपका व्रत खंडित न हो और आपको इसका पूरा लाभ मिल सके। इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

कब है निर्जला एकादशी

वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जून को दोपहर 2.15 बजे से शुरू होगी। वहीं, यह तिथि 7 जून को सुबह 4.47 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार 6 जून को निर्जला एकादशी व्रत रखा जाएगा। सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

निर्जला एकादशी का व्रत करने से 24 एकादशी के व्रत के समान फल मिलता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा कुछ खास उपाय करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनचाहा फल मिलता है।

निर्जला एकादशी पर करें ये उपाय 

वैदिक ज्योतिश शास्त्र के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु के सामने घी का दीया जलाना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक इस तरह के उपाय करते हैं उन्हें मनचाहा फल की प्राप्ती होती है। इसके अलावा तुलसी के पौधे के पास तिल या घी का दीपक अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। 

निर्जला एकादशी के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का भी विधान है। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और समृद्धि आती है। एकादशी के दिन दीपक जलाने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।

यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर किन चीजों का करें दान? गंगा स्नान से होगा 10 पापों का नाश

यह भी पढ़ें- Datta Mandir: दत्त मंदिर के कुएं में स्नान करने से मिलती है रोगों से मुक्ति, जानें दत्तात्रेय मंदिर का इतिहास

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel