facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  navpancham yog fortunes of these zodiac signs change from may 18 navpancham rajyoga is being formed

Navpancham Yog: 18 मई से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, बन रहा है नवपंचम राजयोग

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Navpancham Yog: वैदिक ज्योतिष में जब भी कुंडली में राहु और गुरु बृहस्पति नवपंचम योग में आते हैं, तो उस समय राजयोग का निर्माण होता है। नवपंचम राजोयग के निर्माण होने से कुछ राशियों के लिए बहुत ही मायने रखता है।

Navpancham Yog
Navpancham Yog: वैदिक ज्योतिष में जब भी कुंडली में राहु और गुरु बृहस्पति नवपंचम योग में आते हैं, तो उस समय राजयोग का निर्माण होता है। नवपंचम राजोयग के निर्माण होने से कुछ राशियों के लिए बहुत ही मायने रखता है। क्योंकि इन राशि के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आता है। अचानक उनकी किस्मत बदल सकती है और सोया हुआ भाग्य जाग सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, नवपंचम राजयोग के प्रभाव से सभी राशियों के जीवन, करियर, धन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, 18 मई 2025 दिन शनिवार को राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। बता दें कि राहु मिथुन राशि में बैठे गुरु के साथ नवम-पंचम योग भी बनाएगा। यानी राहु गुरु से नवम भाव में और गुरु राहु से पंचम भाव में रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर इस योग का अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि

गुरु आपकी ही राशि में और राहु आपके नवम भाव में रहेगा। नवपंचम योग बनने से मिथुन राशि के जातकों के करियर में नया मोड़ आ सकता है। आपको बुद्धिमान और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर बनेंगे। आपको सफलता की कुंजी मिल सकती है। अचानक आय के नए स्रोत खुलने की भी प्रबल संभावना है। निवेश और वित्तीय निर्णय लाभकारी परिणाम ला सकते हैं। 

ज्योतिषियों के अनुसार, मिथुन राशि वाले जातकों की मानसिक स्थिति पहले से अधिक संतुलित और सकारात्मक होने लगेगी। इसके साथ ही कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास ज्यादा रहेगा। शारीरिक रूप से भी यह समय अनुकूल रहेगा। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए 18 मई के बाद का समय बदलाव और सफलता का है। मेहनत करते रहें और अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। 

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों की कुंडली में बृहस्पति आपके कर्म भाव यानी दशम भाव में और राहु छठे भाव में रहेगा। राहु-बृहस्पति का नवपंचम योग बनने से करियर में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। जो लोग सरकारी या कॉर्पोरेट जॉब में हैं, उनके लिए यह समय पदोन्नति लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता को पहचाना जाएगा। मकान, कार या अन्य लग्जरी आइटम खरीदने की संभावना है। 

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल देखकर आप भी प्रसन्न होंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है या घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। यह समय बड़े फैसले लेने के लिए अनुकूल है, खास तौर पर प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े फैसले। 18 मई के बाद का कन्या राशि वाले जातक का समय जीवन को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। अपने प्रयासों की गति बढ़ाएं।

कुंभ राशि

राहु आपके प्रथम भाव में और बृहस्पति पंचम भाव में रहेंगे। नवपंचम योग बनने से वेतन वृद्धि, बोनस या अन्य स्रोतों से आय में वृद्धि होगी। यह समय आर्थिक रूप से मजबूत होने का है। कुछ जातकों को शेयर बाजार, लॉटरी से लाभ हो सकता है, हालांकि सावधानी जरूरी है। कोई करीबी व्यक्ति, मित्र या परिवार का सदस्य आर्थिक मदद या कोई नया अवसर ला सकता है, जिससे आय में स्थायी वृद्धि हो सकती है।

आर्थिक स्थिरता बढ़ने के साथ मनोबल और आत्मविश्वास भी चरम पर रहेगा। कुंभ राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास से भरा और आर्थिक समृद्धि लाने वाला साबित हो सकता है। अवसरों को पहचानें और पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहें।

यह भी पढ़ें- Vinayak Chaturthi 2025: वैशाख मास की विनायक चतुर्थी है विशेष, जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ

यह भी पढ़ें- Mohini Ekadashi 2025: मोहिनी एकादशी पर करें इस पेड़ की पूजा, पूरी होगी मनोकामना

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel